Raipur Property Tax Alert: 31 मार्च के बाद भारी पड़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स! 17% पेनल्टी और सीलिंग की चेतावनी

Raipur Property Tax Alert: 31 मार्च के बाद भारी पड़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स! 17% पेनल्टी और सीलिंग की चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। रायपुर नगर निगम ने साफ चेतावनी दी है कि 31 मार्च 2026 तक बकाया टैक्स जमा नहीं करने वालों पर सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। तय समय सीमा के बाद बकाया राशि पर 17% अतिरिक्त अधिभार भी लगाया जाएगा, जिससे टैक्स का बोझ और बढ़ जाएगा।

नगर निगम के राजस्व विभाग ने बड़े बकायेदारों को विशेष रूप से चेताया है कि वे तुरंत भुगतान कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि समय रहते टैक्स जमा कर अतिरिक्त शुल्क और कानूनी कार्रवाई से बचें।

निगम ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। 31 मार्च तक सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग छुट्टियों में भी खुले रहेंगे, ताकि कोई भी करदाता भुगतान से वंचित न रहे। 26 मार्च (रामनवमी), 28-29 मार्च (शनिवार-रविवार) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Read More लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला

इसके अलावा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देते हुए निगम ने ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी सक्रिय रखी है। नागरिक ‘मोर रायपुर’ मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए घर बैठे आसानी से संपत्ति कर जमा कर सकते हैं।

Read More Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

नगर निगम का कहना है कि यह कदम राजस्व वसूली को मजबूत करने और शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए जरूरी है। समय पर टैक्स जमा करना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि शहर के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के लिए भी अहम है।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल