कांग्रेस ने मृतक रूपेंद्र सोम को बना दिया इंदागांव मंडल अध्यक्ष अब हो रही किरकिरी...

कांग्रेस ने मृतक रूपेंद्र सोम को बना दिया इंदागांव मंडल अध्यक्ष अब हो रही किरकिरी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में करारी हार के बाद कांग्रेस अपनी नीति सुधारने और संगठन में जान डालने का प्रयास निरंतर कर रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन विस्तार के दृष्टिकोण से प्रदेश के सभी मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है, लेकिन अब इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। 

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ी चूक करते हुए गरियाबंद में एक मृतक को मंडल अध्यक्ष बना दिया है. इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस बैकफूट पर नजर आ रही है. 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची...

Read More पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने के लिए कांग्रेस ने 1470 से ज्यादा मंडलों में नियुक्तियां की हैं. भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने भी पहली बार पार्टी में मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं. इससे पहले ब्लॉक और वार्ड स्तर पर ही इकाइयां होती थी। 

Read More शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

 लेकिन अब मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति विवादों में घिर गई है। कांग्रेस के मंडल अध्यक्षों की सूची में एक मृतक का नाम शामिल है प्रदेश के 1470 से अधिक मंडलों में हुई नियुक्ति

कौन है वो मृतक जिसको कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष 

कांग्रेस ने अपनी नई सूची में गरियाबंद के इंदागांव मंडल में मृतक रुपेंद्र सोम को PCC ने बना दिया है जानकारी मिली है कि लगभग 15 दिन पहले इंदागांव के रुपेंद्र सोम की मृत्यु हो गई थी जिनका नाम मंडल अध्यक्षों की सूची में शामिल कर लिया गया। 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पहली मर्तबा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने और इस लिस्ट मृतक का नाम शामिल होने पर राजनीति शुरू हो गई है और पार्टी की किरकिरी हो रही है. मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को आंतरिक SIR कर लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने BJP की नकल कर मंडल अध्यक्ष बना दिया है, लेकिन नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है. कांग्रेस को आंतरिक स्तर पर SIR करना चाहिए. इससे पता चलेगा कहां किसकी मृत्यु हो गई है. वहीं, मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस के कल्चर पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पतन की ओर है. वह अस्तित्व बचाने जद्दोजहद कर रहा है. प्रजातंत्र प्रणाली कांग्रेस में नहीं है. मरे हुए को मंडल अध्यक्ष बना दिए हैं. कभी वोट चोरी, साजिश की बात करते हैं. कांग्रेस का अपना अलग ही कल्चर है.

अब BJP के इस प्रहार पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि पहली बार कांग्रेस ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है. जल्द ही दो महीनों में 27 हजार बूथ कमेटियां भी बन जाएंगी. इसके लिए पिछले 5 माह से नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी. सूची जारी होने से पहले एक अध्यक्ष की मृत्यु भी हो गई.उनकी जगह जल्द नई नियुक्ति करेंगे.

 

 

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी