Bastar Marathon Controversy: 42KM रेस में ‘जुगाड़’ से जीत! गाड़ी में बैठकर फिनिश लाइन पहुंचीं प्रतिभागी, इनाम पर लगी रोक

Bastar Marathon Controversy: 42KM रेस में ‘जुगाड़’ से जीत! गाड़ी में बैठकर फिनिश लाइन पहुंचीं प्रतिभागी, इनाम पर लगी रोक

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित हेरिटेज मैराथन 2026 अब विवादों में घिर गई है। 42 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में दो महिला प्रतिभागियों पर आरोप लगा है कि उन्होंने पूरी दूरी दौड़कर तय नहीं की, बल्कि बीच रास्ते वाहन का सहारा लेकर फिनिश लाइन तक पहुंचीं। मामला सामने आते ही खेल भावना और आयोजन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।1004543795_1775631202

जानकारी के अनुसार, लालबाग मैदान से चित्रकोट जलप्रपात तक आयोजित इस मैराथन में कई धावकों ने हिस्सा लिया था। शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें सीसीटीवी फुटेज में दोनों प्रतिभागी बीच रास्ते एक वाहन में बैठी नजर आईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ दूरी वाहन से तय करने के बाद अंत में फिर दौड़कर फिनिश लाइन पार की, ताकि शक न हो।

जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिभागियों को विजेताओं की सूची से बाहर कर दिया। साथ ही उनकी प्राइज मनी रोक दी गई है और नई मेरिट सूची जारी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि केवल उन्हीं प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पूरी दौड़ नियमों के अनुसार पूरी की है।image-16_1775635343

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

इस घटना ने न केवल खिलाड़ियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि आयोजन की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और नियमों को और सख्त करने की बात कही है, ताकि खेल की साख बरकरार रह सके।

Read More प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस

Latest News

कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप
मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात
पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल
CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद
टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग
एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला
Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई