बुलडोजर एक्शन के खिलाफ पखांजूर में फूटा गुस्सा: बंग समाज का बंद, सड़कों पर उतरे लोग, SDM कार्यालय घेरने की तैयारी

बुलडोजर एक्शन के खिलाफ पखांजूर में फूटा गुस्सा: बंग समाज का बंद, सड़कों पर उतरे लोग, SDM कार्यालय घेरने की तैयारी

पखांजूर: प्रशासन द्वारा हाल ही में किए गए बुलडोजर एक्शन के बाद इलाके में विरोध तेज हो गया है। नया पारा क्षेत्र में 6 मकानों पर की गई कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों ने आज बंद का आव्हान किया, जिसका असर पखांजूर, कापसी और बांदे सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ देखने को मिल रहा है। सुबह से अधिकांश दुकानें बंद रहीं और जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

इस विरोध का नेतृत्व बंग समाज कर रहा है, जिसे अब सर्वसमाज का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए इसे न्यायसंगत नहीं माना है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग एसडीएम कार्यालय घेराव की तैयारी में जुटे हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण होने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, परलकोट क्षेत्र में माहौल लगातार गरमाता जा रहा है और प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की संभावना है। फिलहाल सभी की नजरें आज होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में इस मुद्दे की दिशा तय कर सकता है।

Read More PDS Baradana Scam: सरकारी बारदानों का खेल! दुकानों से गायब हुए 5 लाख बोरे, नई खरीदी पर खजाने से फिर करोड़ों खर्च

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू