पार्किंग विवाद नहीं, खुलेआम गुंडागर्दी: हाथरस में RSS जिला प्रचारक को बेरहमी से पीटा, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे मारे, हालत गंभीर

पार्किंग विवाद नहीं, खुलेआम गुंडागर्दी: हाथरस में RSS जिला प्रचारक को बेरहमी से पीटा, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे मारे, हालत गंभीर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आज दोपहर महज पार्किंग को लेकर हुए विवाद में RSS के जिला प्रचारक जय किशोर पर पांच युवकों ने सामूहिक हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें सड़क पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसे मारे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना उस वक्त हुई जब जिला प्रचारक नवल नगर स्थित RSS कार्यालय की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार हटाने को लेकर कहासुनी के बाद युवकों ने अचानक हमला कर दिया और मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घायल अवस्था में जय किशोर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

RSS जिला प्रचारक पर हमले की खबर फैलते ही शहर में तनाव का माहौल बन गया। जिला अस्पताल में हिंदूवादी संगठनों, RSS पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आक्रोशित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और कोतवाली सदर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात करनी पड़ी।

Read More UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार

पुलिस ने दबाव में आकर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

Read More J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा सदर विधायक अंजुला माहोर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा और RSS के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने कहा है कि मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद