पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को पनाह देने के मामले में 2 गिरफ्तार

हमले के आरोपियों को शरण देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को पनाह देने के मामले में 2 गिरफ्तार

पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है

पहलगाम: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले के आरोपियों को शरण देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस भयानक घटना के सिलसिले में की गई है, जो 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में हुई थी। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 16 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

एनआईए के अनुसार, पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है और यह भी पुष्टि की है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे। 

एनआईए की जांच के अनुसार, परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी। दोनों लोगों ने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद सहायता प्रदान की थी, जिन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण दोपहर को धर्म की पहचान के आधार पर पर्यटकों को चुन-चुन कर मार डाला था।

Read More जम्मू-कश्मीर में आसमान से आफत! बादल फटने के बाद मची तबाही, सैलाब में बह गए घर और वाहन; राजौरी में हालात भयावह

यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था। एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत दोनों को गिरफ्तार किया है। 22 अप्रैल 2025 को दुनिया को हिला देने वाले हमले के बाद दर्ज किए गए आरसी-02/2025/एनआईए/जेएमयू मामले की आगे की जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Read More NEET पेपर लीक विवाद फिर गरमाया! वादे पूरे न होने पर CJP का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो