IPL 2026 में बड़ा झटका! चोटिल MS Dhoni शुरुआती मैचों से बाहर, CSK की रणनीति पर पड़ा असर

IPL 2026 में बड़ा झटका! चोटिल MS Dhoni शुरुआती मैचों से बाहर, CSK की रणनीति पर पड़ा असर

मुंबई: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर रह सकते हैं। फ्रेंचाइजी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि धोनी रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ खेलना है। ऐसे में धोनी की गैरमौजूदगी टीम के संतुलन और रणनीति पर बड़ा असर डाल सकती है। आईपीएल जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में धोनी का अनुभव हमेशा निर्णायक भूमिका निभाता रहा है, इसलिए उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए शुरुआती चुनौती बन सकती है।

धोनी की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभाल सकते हैं, जिन्हें इस सीजन टीम में शामिल किया गया है और ओपनिंग की भूमिका भी दी जा सकती है। टीम मैनेजमेंट उन्हें धोनी के संभावित विकल्प के रूप में देख रहा है। वहीं उर्विल पटेल भी प्लेइंग इलेवन में विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, हालांकि विकेटकीपिंग की प्राथमिक जिम्मेदारी सैमसन के पास ही रहने की संभावना है।

Read More पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत से भड़की भीड़, बस समेत कई वाहनों में लगाई आग; पुलिस को भी खदेड़ा

धोनी पिछले कुछ सीजनों से चोटों से जूझते रहे हैं। 2023 में घुटने की सर्जरी के बाद भी उन्हें कई बार मैदान पर परेशानी झेलते देखा गया। यही वजह है कि हाल के सीजनों में वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते नजर आए हैं, ताकि शरीर पर ज्यादा दबाव न पड़े। अब सभी की नजर धोनी की रिकवरी पर टिकी है। अगर वह जल्द फिट होकर वापसी करते हैं, तो चेन्नई की प्लेऑफ की राह आसान हो सकती है। लेकिन शुरुआती मुकाबलों में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा टेस्ट साबित होने वाली है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 7 दिन में किसान का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करो, वरना कार्रवाई तय हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 7 दिन में किसान का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करो, वरना कार्रवाई तय
बांगो डैम के गेट खुलने की आशंका: कलेक्टर ने संभाला मोर्चा, महानदी तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का अलर्ट जारी
राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की गेड़ी नृत्य की थाप, बिलासपुर के कलाकारों को मिला विशेष आमंत्रण
असम-अरुणाचल सीमा पर फायरिंग से तनाव: 8 ग्रामीण घायल, 7 गंभीर; जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप
रायपुर में पुलिस की कार्रवाई तेज: संजय नगर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पहले अभियान के दौरान हुआ था फरार
रिटायरमेंट के बाद 15 साल पुराने मामले में वसूली पर हाई कोर्ट की रोक, वन विभाग का आदेश रद्द
सरोना से स्कूल परिसर तक... महिला से गैंगरेप का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग की भूमिका भी आई सामने
हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर जहरीले सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत, 3 गंभीर, मचा हड़कंप
40 दिन तक पुलिस को चकमा, सतारा के फार्महाउस में छिपा था बॉलीवुड डायरेक्टर; अब गिरफ्तार, जाने क्या है मामला......
दूसरी शादी की खबर मिलते ही चौराहे पर पहुंची पहली पत्नी, पति पर बरसाए थप्पड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्कूल के पास कचरे में लाखों की दवाइयां, स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही उजागर
भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में ‘गंदा खेल’! पुलिस की रेड में खुला देह व्यापार, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार