Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी के दिन इन चीजों का दान होता है बहुत शुभ, घर में बढ़ता है धन धान्य!

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी के दिन इन चीजों का दान होता है बहुत शुभ, घर में बढ़ता है धन धान्य!

Kamada Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व है. हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन व्रत किया जाता है. ये व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है. हर एकादशी व्रत का अपना एक अलग महत्व है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन व्रत के साथ-साथ विष्णु जी का विशेष पूजन किया जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन व्रत और श्रीहरि विष्णु का पूजा-पाठ करने से जाने अनजाने में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. कामदा एकादशी के दिन व्रत और पूजा-पाठ के साथ दान भी किया जाता है. मान्यता है कि अगर कोई सच्चे मन से इस दिन व्रत रखे या दान-पुण्य करे, तो उसकी हर अधूरी इच्छा पूर्ण होती है. घर में धन धान्य बढ़ता है.

कामदा एकादशी 2026 कब है?

Read More Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी विश्वकर्मा पूजा, पूजा की थाली में जरूर रखें ये जरूरी सामग्री

  • पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि की शुरुआत: 28 मार्च यानी आज शनिवार सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर हो रही है.
  • एकादशी तिथि का समापन: 29 मार्च रविवार को सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर होगा.

उदया तिथि के अनुसार, 29 मार्च के दिन कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इसका पारण 30 मार्च को सोमवार सुबह 06 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट के बीच किया जाएगा.

Read More Mangalsutra: शादी के लिए मंगलसूत्र खरीदने जा रही हैं? पहले जान लें किन दिनों को माना जाता है शुभ और किनसे बचने की है मान्यता

कामदा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान

  • कामदा एकादशी के दिन मिट्टी के घड़े या मटके में पानी भरकर दान करना सबसे उत्तम होता है.
  • इस दिन गेहूं, चावल या मौसमी फल जैसे खरबूजा और आम का दान करना बहुत शुभ रहता है.
  • इस दिन जरूरतमंदों को छतरी (छाता) या जूते-चप्पल देना बहुत पुण्य काम माना जाता है.
  • इस दिन शाम के समय मंदिर में या फिर तुलसी के पौधे के पास दीपदान करने से जीवन का अंधकार दूर होता है.
  • इस दिन धार्मिक पुस्तकों का दान भी बेहद फलदायी होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल