Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, वृषभ समेत इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, वृषभ समेत इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Jupiter का बड़ा राशि परिवर्तन 2 जून 2026 को होने जा रहा है। नौतपा के अंतिम दिन देवगुरु बृहस्पति Cancer राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु लगभग 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ फल दे सकता है, लेकिन वृषभ, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

वृषभ राशि
Taurus राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में चुनौती बढ़ा सकता है। पेट से जुड़ी परेशानियां और शुगर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। करियर में भी दबाव महसूस हो सकता है। इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी मानी जा रही है।

मिथुन राशि
Gemini राशि के जातकों को इस दौरान धन और सेहत दोनों मामलों में सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है। आर्थिक नुकसान या अचानक खर्च बढ़ने की संभावना बन सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Read More Puja Ke Niyam: खड़े होकर नहीं, इस तरीके से करें पूजा-पाठ, शास्त्रों में बताए गए हैं खास नियम

सिंह राशि
Leo राशि वालों के लिए यह समय मानसिक तनाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही विवाद और लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

Read More Doctor Hanuman Temple: जहां ‘डॉक्टर’ बनकर भक्तों का इलाज करते हैं बजरंगबली, जानें दंदरौआ धाम की अद्भुत मान्यता

कुंभ राशि
Aquarius राशि वालों के संबंधों में तनाव और मनमुटाव बढ़ सकता है। ऑफिस और कार्यक्षेत्र में भी दबाव महसूस हो सकता है। इस दौरान जल्दबाजी में लिया गया कोई बड़ा फैसला नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और धार्मिक धारणाओं पर आधारित है। अलग-अलग मान्यताओं में इसके परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

Latest News

तेंदूपत्ता अग्निकांड: सीएम के एक्शन से बीजापुर डीएफओ नपे, उधर जगदलपुर में फिर भड़की लापरवाही की आग; मैदानी अफसरों पर मेहरबानी क्यों? तेंदूपत्ता अग्निकांड: सीएम के एक्शन से बीजापुर डीएफओ नपे, उधर जगदलपुर में फिर भड़की लापरवाही की आग; मैदानी अफसरों पर मेहरबानी क्यों?
बिलासपुर की सियासत में बंद कमरे की मुलाकात से हलचल: कोयला कारोबारी के घर केंद्रीय कोयला मंत्री का डेरा, क्या पुराने क्षत्रपों के हाथ से खिसक रही कमान?
Periods Hygiene Tips: गलत सैनिटरी पैड बढ़ा सकते हैं इंफेक्शन का खतरा, एक्सपर्ट ने बताया कैसे चुनें सही पैड
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, वृषभ समेत इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सुशासन शिविर: कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने भीखमपुरा में लगाया चौपाल, ग्रामीणों के द्वार पहुंचा पूरा प्रशासन
जल संसाधन विभाग में कॉर्पोरेट स्टाइल वसूली: PMO पहुंची शिकायत, चीफ इंजीनियरों को बांटे गए हैं कलेक्शन टारगेट, पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी
ED रेड पर सियासी भूचाल! पूर्व सीएम के ठिकानों पर छापेमारी के बाद सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
भागलपुर एक्सप्रेस में हाईवोल्टेज ड्रामा: शराब तस्करों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन, फायरिंग से दहशत
रेल यात्रियों को महंगाई का झटका! 1 जून से स्टेशन पर महंगा मिलेगा वड़ा पाव और समोसा
जांजगीर करही गोलीकांड की INSIDE STORY: रेत का वर्चस्व, उधारी का विवाद और जलती ईर्ष्या... जानिए कैसे रची गई आयुष कश्यप के कत्ल की खौफनाक साजिश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन: 1.25 लाख महिलाओं के नाम हटे, हजारों की किस्तें रोकी, जाने...
छत्तीसगढ़ वन विभाग के नए बॉस: 1994 बैच के IFS अरुण कुमार पांडेय बने राज्य के नए PCCF और वन बल प्रमुख, आदेश जारी