छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज, कहा- राहुल को बताया गया छत्तीसगढ़ नक्सल प्रदेश है…

छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज, कहा- राहुल को बताया गया छत्तीसगढ़ नक्सल प्रदेश है…

छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज, कहा- राहुल को बताया गया छत्तीसगढ़ नक्सल प्रदेश है… रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने […]

छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज, कहा- राहुल को बताया गया छत्तीसगढ़ नक्सल प्रदेश है…


रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ छोड़कर पूरे देश में जाएगी? क्योंकि भूपेश बघेल ने उन्हें बताया है छत्तीसगढ़ तो नक्सल प्रदेश है, इसलिए उन्हें यहां आने से डर लगता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी छत्तीसगढ़ इसी देश का हिस्सा है। कांग्रेसी कितनी ही कोशिश कर लें। भारत में ही रहेगा। भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ नहीं आने पर भाजपा इसे सियासी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। नक्सली समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ से इस यात्रा को संभवत: सुरक्षा कारणों से अलग रखा गया है। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को लोकसभा चुनाव से पहले बड़े जनसंपर्क अभियान के तौर पर देख रही है। यात्रा का मार्ग भी चुनाव को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। पार्टी को उत्तर के मुकाबले चुनाव में दक्षिणी राज्यों से ज्यादा उम्मीद है। यात्रा में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी यात्रा काफी लंबा सफर तय करेगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Read More अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर

Read More BSP में बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया बाहर, रिश्तों को लेकर नाराजगी के बीच लिया बड़ा फैसला

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक यह यात्रा जाएगी। पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना से यात्रा गुजरेगी, लेकिन यात्रा छत्तीसगढ़ से नहीं आएगी। बता दें कि 25 मई 2013 को माओवाद प्रभावित बस्तर के झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में तत्कालीन PCC चीफ नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित 25 से अधिक कांग्रेस नेताओं की हत्या की गई थी। झीरमघाटी की घटना को देश में अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी पर हमला माना जाता है।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी