हेल्दी दिखने वाली इन चीजों में होता है ज्यादा नमक, बना सकती हैं ब्लड प्रेशर का मरीज

हेल्दी दिखने वाली इन चीजों में होता है ज्यादा नमक, बना सकती हैं ब्लड प्रेशर का मरीज

जरूरी नहीं है कि सिर्फ नमकीन चीजों में ही नमक हो, हम रोजाना कुछ ऐसी चीजें भी खाते हैं जो लगती तो हमें हेल्दी हैं लेकिन इनमें भी काफी मात्रा में नमक होता है. जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसको मेडिकल की भाषा में हिडन सोडियम कहते हैं. यह धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. खासतौर पर उन लोगों में जिनको पहले से ही हाई बीपी या हार्ट की कोई बीमारी है.

ऐसे हिडन सोडियम वाले फूड्स की बात करें तो इनमें ब्रेड भी है, लोग मानते हैं कि ब्रेड में नमक नहीं होता है. इसी वजह से बीपी के भी कई मरीज ब्रेड खाते हैं. कुछ घरों में तो सुबह का नाश्ता ब्रेड से ही होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेड सोडियम का एक बड़ा स्रोत है. इसकी एक स्लाइस में 150 से 230 मिलीग्राम तक सोडियम हो सकता . चूंकि इसे बड़ी मात्रा में खाया जाता है तो यह शरीर में ज्यादा सोडियम बढ़ा सकता है.

ब्रेकफास्ट सीरियल में भी नमक
डॉ. बताती हैं कि सुबह ब्रेकफास्ट में खाए जाने वाले सीरियल में भी नमक होता है. इसको ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत बिगड़ सकती है. इसी तरह कई दूसरी चीजें भी हैं जो सेहत को नुकसान करती है. ऐसे में ये जरूरी है कि आप इन चीजों के पैकेट पर सोडियम कंटेंट देखें कि कितना सोडियम है और उस हिसाब से इनको खाएं। 

Read More रायपुर AIIMS में जिंदगी की जंग लड़ रही 3 साल की काव्या, PM मोदी को लिखा भावुक पत्र, बोली- दादाजी मुझे बचा लीजिए

एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक न खाएं
डॉ. बताती हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नमक खाने को लेकर गाइडलाइंस बनाई हैं. इनके मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए. लेकिन लोग अनजाने में इससे ज्यादा नमक खा लेते हैं. जैसे ब्रेड या सीरियल में नमक खाते हैं लेकिन उनको इसका पता नहीं होता है. लेकिन ये चीजें ज्यादा खाने से सेहत बिगड़ सकती है.

ज्यादा नमक कैसे करता है नुकसान
ज्यादा नमक शरीर में सोडियम के लेवल को बढ़ा सकता है. इससे बीपी हाई होने का रिस्क होता है. जिन लोगों का बीपी पहले ही हाई रहता है उनको नमक कम खाने की सलाह दी जाती है.

Tags:

Latest News

कांग्रेस में बड़ा सांगठनिक फेरबदल: 81 नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची जारी, 50% पद SC-ST और OBC को कांग्रेस में बड़ा सांगठनिक फेरबदल: 81 नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची जारी, 50% पद SC-ST और OBC को
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर को 2 दिसंबर तक जेल, ईडी ने नहीं मांगी दोबारा रिमांड; अब CBI कोर्ट में होगी पेशी
कोरबा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: होटल हेरिटेज इन के किचन में मिले कॉकरोच, एक्सपायरी सामान; लाइसेंस निलंबन की तैयारी
सैफ अली खान को धमकी: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड जीशान अख्तर का नाम आया सामने, मुंबई पुलिस अलर्ट
PF खाताधारकों को डबल राहत: 90% निकासी और 2 महीने में फाइनल सेटलमेंट को मंजूरी
बिल्हा पुलिस की मजबूत विवेचना और पुख्ता साक्ष्यों ने दिलाई आरोपी को सजा, मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल
स्नैपचैट पर प्यार का जाल, आधी रात को बुलाया मिलने... फिर चाकू की नोक पर लूट लिए 60 हजार और सोने की अंगूठी
अटल आवास हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो अस्पताल में भर्ती
रायगढ़ में रेत माफिया की मनमानी, नदी में ट्रैक्टरों का कब्जा और खनिज विभाग के सामने बड़ी चुनौती
अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 14 मामलों में मिली नियमित जमानत, रायपुर से बाहर रहने की पाबंदी भी खत्म
बंगाल की खाड़ी में गंभीर हुआ चक्रवात अकवान, आंध्र-ओडिशा में 110 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में अलर्ट
नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का आरोप, भाजपा नेत्री संतोषी दुबे की काउंसलर पद से नियुक्ति रद्द