Morning Yoga Tips: सुबह उठते ही योगासन करने की न करें जल्दबाजी, पहले शरीर को ऐसे करें तैयार

Morning Yoga Tips: सुबह उठते ही योगासन करने की न करें जल्दबाजी, पहले शरीर को ऐसे करें तैयार

नई दिल्ली। योग को स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा माना जाता है। नियमित योगासन शरीर को सक्रिय रखने के साथ मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। लेकिन सुबह नींद से जागने के तुरंत बाद कठिन योगासन शुरू कर देना हर किसी के लिए सही नहीं होता। खासकर योग की शुरुआत करने वालों को शरीर को पहले तैयार करना चाहिए, ताकि मांसपेशियों में खिंचाव या चोट का जोखिम कम रहे। अगर आप सुबह योग करने की शुरुआत कर रहे हैं तो कुछ आसान तैयारियों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर धीरे-धीरे एक्टिव होगा और योगासन करना भी सहज महसूस होगा।

सबसे पहले नित्य कर्म से हों फ्री
सुबह योग करने से पहले शौच आदि से निवृत्त होना बेहतर माना जाता है। खाली पेट योग करने से कई लोगों को आसन और प्राणायाम करने में अधिक सहजता महसूस होती है। इसके बाद शरीर को एक्टिव करने के लिए सामान्य या गुनगुने पानी से स्नान किया जा सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की दिनचर्या और शारीरिक जरूरत अलग होती है, इसलिए किसी विशेष योग अभ्यास को अपनाने से पहले अपनी सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है।

सुबह पानी पीना न भूलें
जागने के बाद पानी पीने की आदत अच्छी दिनचर्या का हिस्सा हो सकती है। यदि आप योग करने वाले हैं तो पहले पर्याप्त समय देकर शरीर को सहज होने दें। पानी पीने के तुरंत बाद कठिन योगासन या प्राणायाम शुरू करने से बचें। योग को आमतौर पर खाली पेट करना सुविधाजनक माना जाता है। भोजन करने के तुरंत बाद योगासन करने के बजाय उचित अंतर रखना बेहतर रहता है।

Read More Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें

योग से पहले करें हल्का वार्मअप
सुबह उठने के बाद शरीर और मांसपेशियों में थोड़ी जकड़न महसूस हो सकती है। ऐसे में सीधे कठिन आसनों की शुरुआत करने के बजाय हल्के वार्मअप से शुरुआत करें। इसके लिए गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाएं। इसके बाद कंधों, कलाइयों और कोहनियों को हल्के तरीके से मूव करें। कमर, कूल्हों, घुटनों और टखनों को भी धीरे-धीरे चलाकर शरीर को योग के लिए तैयार किया जा सकता है। ध्यान रखें कि किसी भी मूवमेंट में दर्द या असहजता महसूस हो तो उसे जबरदस्ती न करें।

Read More Weather Change and Dandruff: मौसम बदलते ही सिर में खुजली और डैंड्रफ क्यों बढ़ने लगते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

शरीर के साथ मन को भी करें तैयार
योग सिर्फ शरीर की एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि इसमें मानसिक एकाग्रता भी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए अभ्यास शुरू करने से पहले शांत और हवादार जगह चुनें। कुछ मिनट आराम से बैठकर आंखें बंद करें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। धीरे-धीरे सांस लेने और छोड़ने से मन को अभ्यास के लिए तैयार करने में मदद मिल सकती है। इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार हल्के आसनों से शुरुआत करें।

शुरुआत में कठिन आसनों से बचें
अगर आप योग में नए हैं तो शरीर को तुरंत ज्यादा स्ट्रेच करने की कोशिश न करें। हर व्यक्ति की लचक और शारीरिक क्षमता अलग होती है। इसलिए शुरुआत आसान आसनों से करें और धीरे-धीरे अभ्यास का स्तर बढ़ाएं। अगर आपको पहले से कोई चोट, दर्द या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो योग शुरू करने से पहले विशेषज्ञ या प्रशिक्षित योग शिक्षक की सलाह लेना बेहतर है।

Tags:

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना