नकली कॉस्मेटोलॉजी का खतरनाक चक्र, कैसे ये बिगाड़ रहा सेहत

नकली कॉस्मेटोलॉजी का खतरनाक चक्र, कैसे ये बिगाड़ रहा सेहत

नकली कॉस्मेटोलॉजी का खतरनाक चक्र, कैसे ये बिगाड़ रहा सेहत

नकली कॉस्मेटोलॉजी ट्रीटमेंट्स से जुड़ी लापरवाही अब जानलेवा बन रही है। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत जैसी घटनाएं चेतावनी हैं कि बिना मेडिकल योग्यता वाले लोगों से बोटॉक्स, स्किन व्हाइटनिंग, या IV थेरेपी करवाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। सचेत रहें, सही जानकारी लें।

हाल ही में अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने हर किसी को चौंका दिया. केवल 42 साल की उम्र में इस तरह का जाना न सिर्फ दुखद है, बल्कि यह एक बड़ी चेतावनी भी है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो सुंदर दिखने की चाहत में आंख मूंदकर किसी भी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का सहारा ले लेते हैं.

आजकल सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कॉस्मेटोलॉजिस्ट, स्किन एक्सपर्ट और ब्यूटी थेरेपिस्ट जैसे टाइटल्स बहुत आम हो गए हैं. लेकिन सच्चाई ये है कि भारत में कॉस्मेटोलॉजी एक मान्यता प्राप्त मेडिकल फील्ड नहीं है. फिर भी कई गैर-पेशेवर लोग खुद को एक्सपर्ट बताकर ऐसे ट्रीटमेंट्स कर रहे हैं जिनका शरीर पर गहरा और कभी-कभी जानलेवा असर पड़ता है.

कॉस्मेटोलॉजी की धोखाधड़ी
मेंडर्मोटोलॉजिस्ट डॉ. बताती हैं कि भारत में कॉस्मेटोलॉजी नाम का कोई आधिकारिक मेडिकल कोर्स नहीं है, लेकिन कई लोग खुद को इस पेशे में विशेषज्ञ बताकर इन्स्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपना काम या सर्विस दे रहे हैं. “भारत एकमात्र ऐसा देश है जहाँ लोगों की जान हेयर ट्रांसप्लांट जैसी प्रक्रियाओं के दौरान जा रही है”. मई में कानपुर की एक दन्त चिकित्सक द्वारा हेयर ट्रांसप्लांट कराए गए दो पुरुषों की मौत का उदाहरण इसी बात का साफ करता है कि सुंदर दिखने के चक्कर में जान से खिलवाड़ किया जा रहा है.

Read More विटामिन D की गोली खुद से लेना और अचानक बंद करना कितना सही? जानें एक्सपर्ट की सलाह

ग्लूटाथियोन और IV थैरेपी का जाल
डॉ. कहती हैं कि ग्लूटाथियोन को आजकल स्किन गोरी करने की जादुई दवा बताया जा रहा है. लेकिन इसका IV यानी नसों के जरिए दिया जाना बेहद जोखिम भरा है- खासतौर पर तब जब इसे देने वाला व्यक्ति मेडिकल एक्सपर्ट न हो. इससे किडनी, लिवर या हार्ट तक पर बुरा असर पड़ सकता है. कई मामलों में तो इससे मौत तक हो चुकी है.

Read More दर्द में राहत के लिए किचन की ये चीजें आ सकती हैं काम, जानें किन परेशानियों में मिल सकती है मदद

नकली डॉक्टर कैसे पहचानें
आजकल हर कोई बोटॉक्स, स्किन व्हाइटनिंग, एंटी-एजिंग, ग्लूटाथियोन IV ड्रिप जैसी चीज़ों की ओर आकर्षित हो रहा है. लेकिन ज़रा सोचिए- क्या ये सब प्रक्रियाएं बिना विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में सुरक्षित हैं? जवाब है: बिल्कुल नहीं

बहुत से क्लीनिक और ब्यूटी सेंटर्स ऐसे हैं जहां बिना MBBS या MD की डिग्री वाले लोग स्किन इंजेक्शन, फेस थैरेपी, या बालों का इलाज कर रहे हैं और लोग भी उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग या अच्छे मार्केटिंग के जाल में फंस जाते हैं.

क्या शेफाली की मौत एक चेतावनी है?
शायद हां, यह घटना उन हजारों महिलाओं और पुरुषों के लिए सबक होनी चाहिए जो बिना पूरी जानकारी लिए केवल दिखावे और ट्रेंड के लिए अपनी सेहत से समझौता कर लेते हैं. उम्र बढ़ना प्राकृतिक प्रक्रिया है—हमें इसे स्वीकार करना सीखना होगा, न कि उससे लड़ने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालनी चाहिए.

जिम्मेदारी और सावधानी

  • किसी भी स्किन या बालों के इलाज से पहले डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर और मेडिकल काउंसिल से प्रमाण जरूर जांचें.
  • इंस्टाग्राम रील्स और ट्रेंड्स के आधार पर शरीर पर कोई भी एक्सपेरिमेंट न करें.
  • कॉस्मेटोलॉजिस्ट लिखा हुआ देख कर यह न समझें कि सामने वाला डॉक्टर है.
  • अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, न कि सौंदर्य के दिखावटी दबाव को.
Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो
NEET पेपर लीक विवाद फिर गरमाया! वादे पूरे न होने पर CJP का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
कर्नाटक में Amazon, Instamart और BigBasket पर एक्शन! धतूरा की ऑनलाइन बिक्री पर फूड लाइसेंस सस्पेंड
राम रहीम फिर जेल से बाहर! 21 दिन की फरलो मंजूर, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; इस साल तीसरी बार राहत
Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह
स्वाइन फ्लू है या सिर्फ वायरल फीवर? लक्षणों से कैसे करें पहचान, जानें कब जरूरी है टेस्ट
डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट