छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर गुटबाजी की चर्चा, राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव का नाम गायब, भूपेश बघेल के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर गुटबाजी की चर्चा, राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव का नाम गायब, भूपेश बघेल के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान और नेताओं के बीच कथित गुटबाजी का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी होने के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम शामिल नहीं होने से प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के भीतर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।

इस पूरे मामले को उस समय और हवा मिल गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। बंछोर ने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची साझा करते हुए लिखा, 'बाप तो बाप रहेगा, जिस डाल पर बैठे उसी को काटोगे तो गिरना तय है... इति सिद्धम।' उनकी इस टिप्पणी को राजनीतिक गलियारों में देवेंद्र यादव और कांग्रेस के भीतर चल रही कथित खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

देवेंद्र यादव से रिश्तों पर भूपेश बघेल का जवाब

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल से जब देवेंद्र यादव के साथ उनके मौजूदा संबंधों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सहज अंदाज में कहा, 'किससे खराब है भाई मेरा…।' भूपेश बघेल के इस बयान ने दोनों नेताओं के बीच रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Read More रायपुर के राजेंद्र नगर फूड पार्क में भीषण आग, 6 दुकानें जलकर खाक, दो गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

दरअसल, एक समय देवेंद्र यादव को भूपेश बघेल का करीबी माना जाता था। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक दूरी की चर्चाएं सामने आती रही हैं। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के दौरान भी दोनों खेमों के बीच कथित खींचतान की खबरें चर्चा में रही थीं।

Read More रॉक गार्डन घूमने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी से मारपीट के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

उस समय भूपेश बघेल समर्थित खेमे से सत्येंद्र चेलक और देवेंद्र यादव के खेमे से शैलेंद्र बंजारे प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार बताए जा रहे थे। इसी घटनाक्रम के बाद दोनों नेताओं के राजनीतिक समीकरणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुई थीं।

मनीष बंछोर की पोस्ट से बढ़ी सियासी चर्चा

मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जब भूपेश बघेल से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात देखी या सुनी नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बंछोर की टिप्पणी उनके निजी विचार हो सकते हैं और इसे कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक विचार नहीं माना जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-11-21 at 12.56.42 PM

भूपेश बघेल के इस स्पष्टीकरण के बाद भी राजनीतिक हलकों में पोस्ट के मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, देवेंद्र यादव का राष्ट्रीय सचिवों की सूची में नाम नहीं होना किसी गुटीय विवाद का परिणाम है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस के इस घटनाक्रम पर भाजपा ने भी तंज कसने में देर नहीं की। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने वीडियो जारी कर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के लिए 'द्वेष, क्लेश, कलह और गुटबाजी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

संतोष पांडेय ने तंज कसते हुए कहा, 'अपनी डफली अपना राग, अपना नगाड़ा अपना फाग।' उन्होंने अपने बयान में भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू का जिक्र करते हुए देवेंद्र यादव को लेकर भी टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने 'हमारी बिल्ली हमीं से म्याऊं' और 'तेरी पुंगी बना भिलाई में बजाऊं' जैसे तंज भी कसे।

इसके अलावा तीन प्रभारी सचिवों की छुट्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए।

कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर फिर उठे सवाल

राष्ट्रीय सचिवों की सूची में देवेंद्र यादव का नाम नहीं होना, मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट और भूपेश बघेल का बयान अब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। भाजपा इस घटनाक्रम को कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान से जोड़कर हमला कर रही है, जबकि कांग्रेस की ओर से इसे लेकर किसी आधिकारिक गुटीय विवाद की पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर नेताओं के आपसी संबंधों और संगठनात्मक समीकरणों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। आने वाले दिनों में पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिया और संगठनात्मक गतिविधियों पर राजनीतिक नजरें टिकी रहेंगी।

Tags:

Latest News

दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती! कारोबारी को धमकी, परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती! कारोबारी को धमकी, परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस
बस्तर को मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो; रेलवे ने शुरू की तैयारी
दिल्ली में अग्निवीरों के डेटा की बिक्री की कोशिश, 14 साल के नाबालिग ने AI से बनाया साइबर प्लान; 4 हजार जवानों का डेटा बेचने का दावा
महासमुंद में पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस
कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED; BDS ने किया नष्ट
शिक्षकों के हक पर बीईओ कार्यालय का पहरा, दो सत्र का वेतन अटका, 100 से ज्यादा शिक्षक दफ्तरों के चक्कर काटने मजबूर
CM Yogi Mother Funeral: हरिद्वार में मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी
रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए 40 श्रमिक फंसे मुसीबत में, प्रशासन ने सुरक्षित निकाला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर गुटबाजी की चर्चा, राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव का नाम गायब, भूपेश बघेल के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
बिलासपुर में हिस्ट्रीशीटर का सड़क पर तांडव, लोहे की रॉड लेकर राहगीरों को दौड़ाया, कार-बाइक में की तोड़फोड़
बस्तर की बेटी सना खान ने बॉलीवुड में रखा कदम, फिल्म ‘काली खेती’ के निर्माण से बनाई पहचान, पहले दिन मिला शानदार रिस्पॉन्स
सीपत क्षेत्र में दो महिलाओं के रहस्यमयी ढंग से गायब होने से मचा हड़कंप, गांवों में दहशत, परिजनों ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका