जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

रिटायर्ड सहायक अभियंता से करवाए जा रहे हैं संभाग स्तरीय वित्तीय काम  

जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

जगदलपुर। जल संसाधन मंडल जगदलपुर में नियमों को ताक पर रखकर वित्तीय मनमानी और पद के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। मंडल में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे प्रभारी अधीक्षण अभियंता वेद प्रकाश पांडे पर गंभीर आरोप लगे हैं। मूल रूप से टीडीपीपी जल संसाधन संभाग में कार्यपालन अभियंता (ईई) के पद पर पदस्थ पांडे ने कथित रूप से राज्य शासन की बिना किसी पूर्व स्वीकृति के अपने स्तर पर ही एक नया पद सृजित कर लिया। हैरानी की बात यह है कि इस गैर-मंजूरशुदा पद की बाकायदा शासकीय सील (मुद्रा) तैयार कराकर वे विभागीय पत्राचार और आदेशों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। इस सील पर लिखा है—‘अधीक्षण अभियंता टीडीडीपी जल संसाधन संभाग जगदलपुर’। विभागीय सूत्रों की मानें तो शासन स्तर पर ऐसा कोई पद स्वीकृत ही नहीं है।

20 नियमित इंजीनियरों को दरकिनार कर रिटायर्ड अफसर पर मेहरबानी

विभागीय सूत्रों के अनुसार, वेद प्रकाश पांडे ने पिछले एक वर्ष से अधिक समय से संभाग स्तरीय लगभग सभी महत्वपूर्ण वित्तीय कार्य रिटायर्ड सहायक अभियंता भक्तमल्ला के हवाले कर रखे हैं। बिलों की स्क्रूटनी से लेकर भुगतान संबंधी सभी गोपनीय और शासकीय दस्तावेज भक्तमल्ला के हाथों से होकर गुजर रहे हैं। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता कार्यालयों में लगभग 20 नियमित सहायक अभियंता पदस्थ हैं, इसके बावजूद उन्हें दरकिनार कर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को वित्तीय मामलों की कमान सौंपी गई है। भक्तमल्ला बिना किसी अधिकृत संविदा आदेश या प्रशासनिक अनुमति के दफ्तर में बैठकर काम निपटा रहे हैं।

पेंशनर पिता को आश्रित बताकर 42 लाख का मेडिकल क्लेम

गड़बड़ियों का दायरा केवल दैनिक कामकाज तक सीमित नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, वेद प्रकाश पांडेय ने अपने पिता को आश्रित दर्शाकर विभाग से 42 लाख रुपये की भारी-भरकम मेडिकल प्रतिपूर्ति राशि क्लेम की। सेवा नियमों के तहत पेंशनभोगी माता-पिता को आश्रित मानकर इस तरह का क्लेम नहीं लिया जा सकता, जबकि उनके पिता रीवा वन विभाग में अधीक्षक कार्यालय से सेवानिवृत्त पेंशनर हैं। आरोप है कि प्रभारी अधीक्षण अभियंता के पूर्ण समर्थन और मिलीभगत के चलते नियमों को ताक पर रखकर यह भुगतान पास कराया गया।

Read More AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त

फर्जी बिलों के भुगतान का सिंडिकेट, उच्चस्तरीय जांच की मांग

विभाग के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि रिटायर्ड अधिकारी की आड़ में लंबे समय से मनमाने फर्जी बिलों को हरी झंडी दी जा रही है। यदि किसी स्वतंत्र तकनीकी व वित्तीय जांच दल से इन बिलों की बारीकी से पड़ताल कराई जाए, तो बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है। पूर्व में कई शिकायतें होने और समाचार पत्रों में खुलासे के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से शासन की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। अब स्थानीय स्तर पर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, अनधिकृत सील का उपयोग तत्काल रुकवाने और जिम्मेदारों पर विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करने की मांग तेज हो गई है।

Read More महासमुंद जिला जेल सुरक्षा में सेंध: मास्टरमाइंड पंचराम गिरफ्तार, NDPS एक्ट के 3 कैदियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

 

Tags:

Latest News

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर को 2 दिसंबर तक जेल, ईडी ने नहीं मांगी दोबारा रिमांड; अब CBI कोर्ट में होगी पेशी महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर को 2 दिसंबर तक जेल, ईडी ने नहीं मांगी दोबारा रिमांड; अब CBI कोर्ट में होगी पेशी
कोरबा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: होटल हेरिटेज इन के किचन में मिले कॉकरोच, एक्सपायरी सामान; लाइसेंस निलंबन की तैयारी
सैफ अली खान को धमकी: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड जीशान अख्तर का नाम आया सामने, मुंबई पुलिस अलर्ट
PF खाताधारकों को डबल राहत: 90% निकासी और 2 महीने में फाइनल सेटलमेंट को मंजूरी
बिल्हा पुलिस की मजबूत विवेचना और पुख्ता साक्ष्यों ने दिलाई आरोपी को सजा, मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल
स्नैपचैट पर प्यार का जाल, आधी रात को बुलाया मिलने... फिर चाकू की नोक पर लूट लिए 60 हजार और सोने की अंगूठी
अटल आवास हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो अस्पताल में भर्ती
रायगढ़ में रेत माफिया की मनमानी, नदी में ट्रैक्टरों का कब्जा और खनिज विभाग के सामने बड़ी चुनौती
अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 14 मामलों में मिली नियमित जमानत, रायपुर से बाहर रहने की पाबंदी भी खत्म
बंगाल की खाड़ी में गंभीर हुआ चक्रवात अकवान, आंध्र-ओडिशा में 110 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में अलर्ट
नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का आरोप, भाजपा नेत्री संतोषी दुबे की काउंसलर पद से नियुक्ति रद्द
0.093 अंक की कमी ने तोड़ा पास होने का सपना, हाई कोर्ट ने राउंड ऑफ का लाभ देने से किया इनकार