रिटायर्ड डीएसपी ने गोली मारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पत्नी-बहू को किया घायल, वजह हैरान कर देगी

रिटायर्ड डीएसपी ने गोली मारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पत्नी-बहू को किया घायल, वजह हैरान कर देगी

रिटायर्ड डीएसपी ने गोली मारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पत्नी-बहू को किया घायल, वजह हैरान कर देगी

अमृतसर में रिटायर्ड CRPF डीएसपी तरसेम सिंह ने संपत्ति विवाद के चलते अपने बेटे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में पत्नी और बहू भी गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतसर: पंजाब में आज (4 जुलाई) को उस समय सनसनी फैल गई, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक (DSP) ने अपने ही परिवार पर गोली चला दी. इस गोलीबारी में उसके 40 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं. वारदात, मजीठा रोड स्थित एक थाना क्षेत्र के पास हुई. आरोपी की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है, जो CRPF से डिप्टी एसपी पद से रिटायर हो चुका है. घटना के बाद से मजीठा रोड क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ऐसा कदम उठा सकता है.

वारदात के तुरंत बाद पास ही स्थित मजीठा रोड चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू में कर लिया और उसकी लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से आरोपी को बिना किसी प्रतिरोध के पकड़ा गया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) ऋषभ भोला ने बताया कि आरोपी तरसेम सिंह की दो शादियां हुई थीं. वह पहली पत्नी से संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद में था. ऋषभ भोला के अनुसार, शुक्रवार को इसी विवाद के चलते उसने अचानक गुस्से में आकर पहली पत्नी, बेटे और बहू पर गोली चला दी.

Read More ईडी की कार्रवाई से फिर गरमाया शराब-कस्टम मिलिंग मामला, रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापे इधर भाजपा कनेक्शन की भी चर्चा 

गोली लगने के बाद घायलों को तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, आरोपी का बेटा पहले से ही गंभीर रूप से घायल था और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पत्नी और बहू की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Read More रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ACP ऋषभ भोला ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है. आरोपी से बंदूक की लाइसेंसिंग, मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं. 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो