Raipur Violence: आधी रात भड़की हिंसा, मामूली टक्कर ने लिया खतरनाक रूप, लाठी-डंडे, चाकू चले, इलाके में पुलिस का फ्लैग मार्च

Raipur Violence: आधी रात भड़की हिंसा, मामूली टक्कर ने लिया खतरनाक रूप, लाठी-डंडे, चाकू चले, इलाके में पुलिस का फ्लैग मार्च

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात एक मामूली बाइक टक्कर ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। आजाद चौक थाना क्षेत्र के मोमिन पारा और बढ़ई पारा इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

छोटी सी चूक, बड़ा बवाल: मिनटों में भड़की भीड़
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक बाइक टक्कर से हुई थी। बढ़ई पारा के नाबालिग लड़कों और मोमिन पारा के युवकों के बीच हुई बहस धीरे-धीरे आक्रामक झड़प में बदल गई। रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते भीड़ की शक्ल में बदल गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

सड़क बनी रणभूमि: खुलेआम चली लाठियां, हथियारों से हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। हिंसा में कम से कम तीन युवकों के सिर फट गए, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।raipur-vivad

Read More 12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार

पुलिस एक्शन मोड में: 50+ जवान तैनात, इलाके को किया सील
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए 50 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों को इलाके में तैनात किया गया। देर रात तक थाने के बाहर भीड़ जमा रही, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को हटाया और इलाके में फ्लैग मार्च किया।

Read More नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

FIR दर्ज, CCTV से होगी पहचान
दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस CCTV फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन अलर्ट: शांति बनाए रखने की अपील
एसीपी आजाद चौक इशु अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है। लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

राजधानी में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का बढ़ता ग्राफ प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी