Raipur Drug Raid: राजधानी में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, गोदाम से चल रहा था पूरा ड्रग्स नेटवर्क, पुलिस की रेड में दो संदिग्ध हिरासत में

Raipur Drug Raid: राजधानी में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, गोदाम से चल रहा था पूरा ड्रग्स नेटवर्क, पुलिस की रेड में दो संदिग्ध हिरासत में

रायपुर। Raipur Drug Raid: रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। शहर के बाहरी इलाके में संचालित हो रहे एक लॉजिस्टिक गोदाम को निशाना बनाते हुए पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश की है। कमिश्नरेट पुलिस के निर्देश पर एसीपी स्तर के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से गुमा गांव स्थित गोदाम और कबीर नगर क्षेत्र के एक मकान पर देर रात छापेमारी की। इस ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस को पहले से इनपुट मिल रहे थे कि उक्त गोदाम का इस्तेमाल ड्रग्स की सप्लाई चेन के लिए किया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने घेराबंदी कर रेड की, ताकि नेटवर्क से जुड़े लोग भाग न सकें। मौके से संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क केवल रायपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक को मुख्य सप्लायर का करीबी बताया जा रहा है, जिसका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

इससे पहले भी तेलीबांधा इलाके में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि दिल्ली से संचालित गिरोह के निर्देश पर रायपुर में ड्रग्स की डिलीवरी की जा रही थी। गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद हाईटेक थी। आरोपी लोकेशन बेस्ड चैटिंग ऐप्स का उपयोग करते थे और डिलीवरी के बाद तुरंत अपनी लोकेशन बदल देते थे, जिससे पुलिस के लिए उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था।

Read More मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

पुलिस को हालिया कार्रवाई में मिली जानकारी के आधार पर ही गोदाम और कबीर नगर में दबिश दी गई, जिससे इस नेटवर्क के कई अहम लिंक सामने आए हैं। अधिकारियों का मानना है कि आगे की पूछताछ में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों में ड्रग्स तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, खासकर युवाओं को निशाना बनाकर यह नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। ऐसे में पुलिस ने इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन और राज्यों के बीच समन्वय को और मजबूत किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लगातार कार्रवाई से संगठित ड्रग्स सिंडिकेट पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा और युवाओं को नशे के जाल से बचाने में मदद मिलेगी।

Read More घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड