घर में घुसकर नाबालिग से दरिंदगी करने वाला 52 साल का अधेड़ गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने बनाया शिकार

घर में घुसकर नाबालिग से दरिंदगी करने वाला 52 साल का अधेड़ गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने बनाया शिकार

पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर थाना इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 52 साल के शख्स ने घर में अकेली नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी विकास बाईन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यशवंत नगर की रहने वाली नाबालिग ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे वह घर में अकेली थी। तभी पीवी 59 निवासी विकास बाईन उसके घर पहुंचा। आरोपी ने बहाने से पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही मासूम पानी लेकर आई, आरोपी ने उसे कमरे के भीतर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को डराया कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देगा।

दस दिन तक चलता रहा लुका-छिपी का खेल

Read More प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था। जब पीड़िता के परिजन घर लौटे तो उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत पखांजूर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। 26 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यशवंत नगर में घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।

Read More डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज

पखांजूर पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी शातिर है और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया  है।

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी