Jaggi Murder Case Twist: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली तत्काल राहत, उम्रकैद के खिलाफ अमित जोगी की चुनौती,अब इस दिन होगी दोनों मामलों की सुनवाई

Jaggi Murder Case Twist: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली तत्काल राहत, उम्रकैद के खिलाफ अमित जोगी की चुनौती,अब इस दिन होगी दोनों मामलों की सुनवाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने मामले में दायर दो अलग-अलग याचिकाओं को एक साथ जोड़ते हुए 23 अप्रैल को संयुक्त सुनवाई की तारीख तय की है। इस फैसले के बाद अब नजरें अगली सुनवाई पर टिक गई हैं, जो इस हाई-प्रोफाइल केस की दिशा तय कर सकती है।

याचिका में अमित जोगी ने दो अहम आदेशों को चुनौती दी थी, एक, जिसमें CBI को अपील करने की अनुमति दी गई, और दूसरा, Chhattisgarh High Court का वह फैसला, जिसमें उन्हें IPC की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई। हाईकोर्ट ने 6 अप्रैल को फैसला सुनाते हुए उन्हें तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश भी दिया था, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।whatsapp-image-2026-04-20-at-122551-pm_1776671092

सुनवाई के बाद अमित जोगी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने अपनी कानूनी टीम Kapil Sibal, Mukul Rohatgi, Vivek Tankha, Siddharth Dave और Shashank Garg का आभार जताया। अब 23 अप्रैल को होने वाली सुनवाई इस बहुचर्चित मामले में अहम मोड़ साबित हो सकती है।

Read More Balod News: नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गए CG के दो मजदूर! रिहाई के लिए ₹16 हजार वसूले, फिर भी नहीं छोड़ा

Latest News

Anjali Arora Controversy: ‘कच्चा बादाम से दिक्कत नहीं, अपनी सुरक्षा की चिंता थी’, कानपुर इवेंट पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी Anjali Arora Controversy: ‘कच्चा बादाम से दिक्कत नहीं, अपनी सुरक्षा की चिंता थी’, कानपुर इवेंट पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी
कहीं रावण की पूजा, तो कहीं दहन से परहेज, भारत में दशहरे की ये परंपराएं हैं बेहद अनोखी
Raipur Fire: उरला की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर
Tiger Shroff Firing: मुंबई फायरिंग केस में अनिल पंडित का नाम क्यों उछला? सोशल मीडिया दावे से लेकर पुलिस जांच तक जानिए
Chhattisgarh News: 8 साल पहले चोरी किए हीरे बेचने निकला आरोपी! धमतरी पुलिस ने 146 पत्थरों के साथ किया गिरफ्तार
ईयरफोन में खोया रहा, नहीं सुन पाया मौत का हॉर्न, 13 साल के अमन की मौत से घर में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, जल संसाधन विभाग के 12 अधीक्षण अभियंताओं का तबादला
‘आज चुनाव हुए तो इनोवा में भागेंगे विधायक’, भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला, धरमलाल का पलटवार
अटल आवास में देर रात आग का तांडव, जान बचाने छत से कूदे लोग, 5 बाइक जलकर राख
Chhattisgarh News: जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, राशन भी बंद! पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खाद्य मंत्री से मांगा जवाब
नवरात्रि उत्सव में हुड़दंग पड़ा भारी! युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप पर युवकों की पिटाई का वीडियो चर्चा में
Gariaband News: रायपुर के अस्पताल से गायब हुआ युवक बिलासपुर में मिला? 10 दिन बाद घर लौटा तो सुनाई खौफनाक आपबीती