जीएसटी वसूली पर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप: प्री-डिपॉजिट और अंडरटेकिंग पर मिलेगी राहत, जबरन कार्रवाई पर रोक

जीएसटी वसूली पर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप: प्री-डिपॉजिट और अंडरटेकिंग पर मिलेगी राहत, जबरन कार्रवाई पर रोक

बिलासपुर: जीएसटी बकाया वसूली से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को राहत प्रदान करते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मामला मां काली इंडस्ट्रीज द्वारा दायर रिट याचिका से जुड़ा है, जिसमें राज्य कर विभाग की ओर से जारी वसूली आदेशों और अटैचमेंट नोटिस को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को आधार मानते हुए करदाता को सशर्त राहत दी है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से यह तर्क रखा गया कि जब तक जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल का गठन नहीं हो जाता, तब तक करदाताओं को अपील का अवसर दिया जाना चाहिए। इसके समर्थन में वित्त मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर और अधिसूचनाओं का हवाला दिया गया, जिनमें अपील की समय-सीमा बढ़ाने और प्री-डिपॉजिट के आधार पर राहत देने का प्रावधान शामिल है। कोर्ट ने इन तर्कों को स्वीकार करते हुए कहा कि मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत ही समाधान संभव है।

न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर प्री-डिपॉजिट राशि जमा कर संबंधित प्राधिकरण को अंडरटेकिंग देता है, तो शेष जीएसटी बकाया की वसूली पर फिलहाल रोक लगाई जाएगी। इस फैसले को करदाताओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है, खासकर उन मामलों में जहां अपीलेट ट्रिब्यूनल के अभाव में कानूनी विकल्प सीमित थे।

Read More छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा बने सीनियर एडवोकेट, हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने दी मंजूरी: देखें सूची

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार