रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात

रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात

रायपुर: रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे मार्केट में आज सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक कार्यालय से लगातार धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को भी खाली कराया गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।image-73

फिलहाल, आग लगने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। आग बुझाने के लिए नगर निगम के पानी टैंकरों को भी मौके पर बुलाया गया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Read More अटल आवास में देर रात आग का तांडव, जान बचाने छत से कूदे लोग, 5 बाइक जलकर राख

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज