SI भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 12 जुलाई को होगी प्रारंभिक परीक्षा, 1 लाख से अधिक उम्मीदवार होने शामिल

SI भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 12 जुलाई को होगी प्रारंभिक परीक्षा, 1 लाख से अधिक उम्मीदवार होने शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई, रविवार को होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बस्तर जिले में इसके लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

जगदलपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में सबसे अधिक 450 अभ्यर्थी शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा में परीक्षा देंगे। पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, धरमपुरा में 304 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, शांतिनगर में 300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोल बाजार में 350 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। पुराना गीदम नाका स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में 400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं रेलवे कॉलोनी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Read More 19 साल तक बिलासपुर में जमाए रखा डेरा, NTPC में करता रहा काम, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

जिला प्रशासन ने सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा, निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

Read More Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर

Tags:

Latest News

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी
रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत
समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल
छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव
दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित
लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त
मल्हार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य-शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण
Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार
Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?