CG NEWS: ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का खुलासा, पास्टर गिरफ्तार

CG NEWS: ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का खुलासा, पास्टर गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवादित मामला सामने आया है। मल्हार चौकी क्षेत्र के दबावपारा इलाके में प्रार्थना सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे। सूचना मिलने के बाद मल्हार पुलिस ने तुरंत मौके पर छापा मारा और पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रार्थना सभा के नाम पर जुटाए गए ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा के नाम पर 30-35 महिला, पुरुष और बच्चे एकत्रित किए गए थे। आरोप है कि उनके सामने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य लाभों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी, और साक्ष्यों के आधार पर पास्टर रामकुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने बताया कि अब मामले की गहन जांच चल रही है। गिरफ्तार पास्टर से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि धर्मांतरण की प्रक्रिया में कौन-कौन शामिल था और क्या किसी भी तरह का दबाव या प्रलोभन दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए

Latest News

2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार