CG News: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 3 माह का राशन अब 7 जुलाई तक...

CG News: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 3 माह का राशन अब 7 जुलाई तक...

CG News: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 3 माह का राशन अब 7 जुलाई तक...

छत्तीसगढ़ में जून, जुलाई और अगस्त का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है, लेकिन जून समाप्त होने तक केवल 75-80% राशन का ही वितरण हो सका है। अंतिम तिथि तय न होने से उपभोक्ताओं और दुकानदारों में भ्रम की स्थिति बनी रही। अब शासन ने राहत देते हुए राशन वितरण की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की है, जिससे शेष हितग्राहियों को भी समय पर राशन मिल सकेगा।

रायपुर CG News: छत्तीसगढ़ में तीन माह का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है, लेकिन जून महीना समाप्त होने के बावजूद अब तक सभी हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं मिल सका है। शासन की ओर से पहले कोई स्पष्ट अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई थी, जिससे उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों के बीच भ्रम और विवाद की स्थिति बनी रही। इसी बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है कि शासन ने राशन वितरण की अंतिम तिथि 7 जुलाई तय कर दी है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासन द्वारा जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है. तीन माह का राशन एक साथ मिलने के कारण राशन दुकानों में भीड़ बढ़ गई. उपभोक्ता एक ओर जहां समय की कमी के कारण असहज महसूस कर रहे हैं, वहीं दुकानदारों को भी सीमित समय में अधिक उपभोक्ताओं को राशन देने की चुनौती झेलनी पड़ रही है. उपभोक्ताओं ने मांग की थी कि राशन वितरण की समय सीमा बढ़ाई जाए ताकि सभी हितग्राही समय पर अनाज प्राप्त कर सकें.

30 जून तक की स्थिति देखें तो लगभग 75 से 80 फीसदी राशन का ही वितरण हो सका है, जबकि बड़ी संख्या में हितग्राही अब भी राशन के इंतजार में हैं. इन तमाम समस्याओं को देखते हुए शासन ने अब एक राहत भरा फैसला लिया है. तीन माह का राशन वितरण करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया गया है. इस निर्णय से उन उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी जो अब तक भीड़ या अन्य कारणों से राशन नहीं ले सके थे. शासन के इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि शेष 20 से 25 फीसदी हितग्राही भी समय पर अपना राशन प्राप्त कर लेंगे और किसी को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा.

Read More Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो
NEET पेपर लीक विवाद फिर गरमाया! वादे पूरे न होने पर CJP का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
कर्नाटक में Amazon, Instamart और BigBasket पर एक्शन! धतूरा की ऑनलाइन बिक्री पर फूड लाइसेंस सस्पेंड
राम रहीम फिर जेल से बाहर! 21 दिन की फरलो मंजूर, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; इस साल तीसरी बार राहत
Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह
स्वाइन फ्लू है या सिर्फ वायरल फीवर? लक्षणों से कैसे करें पहचान, जानें कब जरूरी है टेस्ट
डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट
कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....