हाई कोर्ट: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सीडी कांड केस में सुनवाई टली, इस दिन की तय हुई तारीख तय, सीबीआई ने की थी जल्द सुनवाई की मांग

हाई कोर्ट: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सीडी कांड केस में सुनवाई टली, इस दिन की तय हुई तारीख तय, सीबीआई ने की थी जल्द सुनवाई की मांग

बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े मामले में मंगलवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई नहीं हो सकी। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में मामला सुनवाई के लिए नियत था, लेकिन शाम तक नंबर नहीं आने के कारण प्रकरण पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर 2026 की तारीख तय की है। मामले में सीबीआई की ओर से केंद्र सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एस वी राजू दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। उनके साथ अधिवक्ता वैभव गोवर्धन भी मौजूद रहे। सीबीआई की ओर से मामले को विशेष रूप से जल्द सुनवाई के लिए लेने का आग्रह किया गया था।

निचली अदालत से बरी, सेशन कोर्ट ने पलटा फैसला

मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि रायपुर की सीबीआई कोर्ट ने भूपेश बघेल, उनके तत्कालीन राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, भाजपा नेता कैलाश मुरारका समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार माना है। इससे पहले निचली अदालत ने भूपेश बघेल को इस मामले में बरी कर दिया था। बाद में सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को खारिज कर दिया। इसके बाद भूपेश बघेल ने सेशन कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी। वहीं, उनके राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा और भाजपा नेता कैलाश मुरारका ने भी अपने खिलाफ लगाए गए आरोप तय करने संबंधी आदेश को अलग-अलग याचिकाओं के जरिए हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

Read More 3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बघेल को मिली अंतरिम राहत, अन्य याचिकाओं पर नहीं

Read More डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त

मामले की शुरुआती सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका को कोई अंतरिम राहत नहीं दी थी। हालांकि, भूपेश बघेल से जुड़े प्रकरण में आगे की कार्यवाही पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसी मामले में अब अगली सुनवाई 25 सितंबर को होनी है।

15 सितंबर की तारीख की मांग, 25 सितंबर पर बनी सहमति

बुधवार को सुनवाई के लिए सीबीआई की ओर से एस वी राजू ने मामले को विशेष रूप से लिए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने शुरुआत में 15 सितंबर की तारीख देने का आग्रह किया। इस पर विनोद वर्मा की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और श्रिया गुप्ता तथा भूपेश बघेल की ओर से अधिवक्ता हर्ष परगनिया ने सुनवाई की तारीख करीब एक सप्ताह आगे रखने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलों को देखते हुए हाई कोर्ट ने अब 25 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है।

Tags:

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना