खाली होगी बिलासपुर डीईओ की कुर्सी, प्रभारी डीईओ अजय कौशिक आज होंगे रिटायर, हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिर बढ़ी नियुक्ति की हलचल

खाली होगी बिलासपुर डीईओ की कुर्सी, प्रभारी डीईओ अजय कौशिक आज होंगे रिटायर, हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिर बढ़ी नियुक्ति की हलचल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की कुर्सी को लेकर हलचल तेज हो गई है। जिले के प्रभारी डीईओ अजय कौशिक आज शाम रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के साथ ही बिलासपुर डीईओ का पद एक बार फिर खाली हो जाएगा। ऐसे में अब देखना होगा कि स्कूल शिक्षा विभाग इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी किस अधिकारी को सौंपता है।

दरअसल, बिलासपुर में डीईओ की नियुक्ति को लेकर पहले ही विवाद सामने आ चुका है। प्राचार्य फोरम ने डीईओ की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश को रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद तत्कालीन डीईओ रामेश्वर जायसवाल को पद से हटा दिया गया था।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद अजय कौशिक को मिली थी जिम्मेदारी

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिले की शिक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए अजय कौशिक को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से वे प्रभारी डीईओ के रूप में विभागीय कामकाज संभाल रहे थे। अब अजय कौशिक के सेवानिवृत्त होने से विभाग के सामने एक बार फिर डीईओ की जिम्मेदारी तय करने की चुनौती खड़ी हो गई है। खास बात यह है कि बिलासपुर डीईओ का पद ऐसे समय खाली हो रहा है, जब पहले की नियुक्ति को लेकर न्यायालय तक मामला पहुंच चुका है। ऐसे में नई व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

फिर कौन संभालेगा डीईओ का प्रभार?

अजय कौशिक के रिटायरमेंट के बाद बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग के मुखिया की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी, इसे लेकर विभागीय स्तर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विभाग के सामने अब दो विकल्प हो सकते हैं, या तो किसी वरिष्ठ अधिकारी को प्रभारी डीईओ की जिम्मेदारी दी जाए या फिर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। जिले में डीईओ का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिले के सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक मामले, विभागीय योजनाओं की निगरानी और स्कूलों की व्यवस्था समेत कई अहम जिम्मेदारियां डीईओ के स्तर से संचालित होती हैं। ऐसे में लंबे समय तक पद खाली रहना विभागीय कामकाज के दृष्टिकोण से उचित नहीं माना जाएगा।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद विभाग की अगली चाल पर नजर

डीईओ की पिछली नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में मामला जाने और विभागीय आदेश रद्द होने के बाद अब नई नियुक्ति को लेकर भी शिक्षा विभाग को बेहद सावधानी बरतनी होगी। अजय कौशिक के रिटायरमेंट के बाद अब विभाग किस अधिकारी को जिम्मेदारी देता है और क्या नियमित डीईओ की नियुक्ति होती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

फिलहाल, आज शाम अजय कौशिक के सेवानिवृत्त होते ही बिलासपुर डीईओ की कुर्सी खाली हो जाएगी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद बदले समीकरण और अब प्रभारी डीईओ की सेवानिवृत्ति ने शिक्षा विभाग में एक बार फिर नई नियुक्ति को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है।

 

Tags:

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल