Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की कीमतों का हुआ ऐलान, मिलेगा 3000 रुपए का कैशबैक

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की कीमतों का हुआ ऐलान, मिलेगा 3000 रुपए का कैशबैक

Samsung ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा कर दिया है. नए गैलेक्सी A सीरीज के फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है और ये Exynos प्रोसेसर के साथ आते हैं. आइए आपको बताते हैं कि ये दोनों ही स्मार्टफोन किस कीमत में आपको मिलेंगे और फोन के साथ कौन-कौन से ऑफर्स मिलेंगे.

Samsung Galaxy A37 5G Price in India
वहीं, A37 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए, 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 47499 रुपए, 12GB रैम और 256GB वाले टॉप वेरिएंट की 52,499 रुपए है. दोनों ही फोन Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इन स्मार्टफोन्स की डिलीवरी 2 अप्रैल से शुरू होगी.

Samsung Galaxy A57 5G Price in India
A57 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपए है और 12GB वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपए है. Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को रिटेल स्टोर, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर, सैमसंग इंडिया वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद पाएंगे. ग्राहकों को 3000 रुपए का बैंक या UPI कैशबैक, बिना डाउन पेमेंट वाली 24 महीने का ज़ीरो-इंटरेस्ट EMI या 3,000 रुपए के अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स का फायदा मिलेगा.

Read More आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G Specifications

Read More ₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस

  • डिस्प्ले: A57 5G और A37 5G में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है.
  • चिपसेट: A57 5G में Exynos 1680 चिपसेट जबकि A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है.
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड दोनों ही फोन One UI 8.5 पर काम करते हैं, कंपनी ने वादा किया है कि इन स्मार्टफोन्स को 6 जेनरेशन के OS अपग्रेड के साथ-साथ सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
  • कैमरा सेटअप: दोनों ही फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, A57 5G में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है. Galaxy A37 5G में 50 मेगापिक्सल के अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है. दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
  • बैटरी: फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है. कंपनी का दावा है कि दोनों ही फोन 30 मिनट में 0 से 60 फीसदी चार्ज हो जाते हैं.
Tags:

Latest News

स्मार्ट सिटी का 500 करोड़ का ठेका दिलाने का खेल: 15 करोड़ एंठे, 3.25 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच स्मार्ट सिटी का 500 करोड़ का ठेका दिलाने का खेल: 15 करोड़ एंठे, 3.25 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच
Griha Pravesh Muhurat 2026: नए घर में प्रवेश के लिए नवंबर-दिसंबर में 7 शुभ तिथियां, अभी नोट करें मुहूर्त
पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा