Facebook Blue Tick: फेसबुक ब्लू टिक के नाम पर बड़ा स्कैम, 30 हजार से ज्यादा अकाउंट हैक

Facebook Blue Tick: फेसबुक ब्लू टिक के नाम पर बड़ा स्कैम, 30 हजार से ज्यादा अकाउंट हैक

Fake Facebook Blue Tick Verification Scam: फेसबुक पर ब्लू टिक पाने की चाहत अब हजारों यूजर्स के लिए भारी पड़ रही है. एक नए स्कैम ने करीब 30 हजार अकाउंट को निशाना बना लिया है, जिसमें हैकर्स लोगों को फ्री वेरिफिकेशन का लालच देकर उनकी जानकारी चुरा रहे हैं. यह स्कैम इतना प्रोफेशनल तरीके से किया जा रहा है कि लोग आसानी से इसके जाल में फंस रहे हैं. सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि यह सिर्फ आम यूजर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि बिजनेस ओनर, इंफ्लुएंसर और एडवर्टाइजर जैसे हाई वैल्यू अकाउंट को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है.

AccountDumpling स्कैम से मचा हड़कंप
साइबर सिक्योरिटी कंपनी गार्ड डॉट आईओ के रिसर्चर्स ने इस हमले को ट्रैक किया है और इसे अकाउंटडम्पलिंग नाम दिया है. जांच में सामने आया कि अब तक करीब 30 हजार अकाउंट इस स्कैम का शिकार हो चुके हैं. शेक्ड चेन नाम के लीड इन्वेस्टिगेटर के मुताबिक इसका असर काफी व्यापक है और तेजी से बढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस पूरे ऑपरेशन के पीछे वियतनाम का एक संगठित ग्रुप हो सकता है. यह ग्रुप सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर उन्हें डिजिटल ब्लैक मार्केट में बेच देता है. खास बात यह है कि हैकर्स खासतौर पर ऐसे अकाउंट पर नजर रखते हैं जिनसे ज्यादा कमाई हो सकती है.

गूगल ऐपशीट का गलत इस्तेमाल, असली जैसे दिखते हैं फर्जी मेल
इस स्कैम का सबसे खतरनाक पहलू इसका तरीका है. हैकर्स गूगल ऐपशीट जैसे भरोसेमंद टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो आमतौर पर बिजनेस एप और ऑटोमेशन के लिए बनाया गया है. इसके नोटिफिकेशन सिस्टम के जरिए फिशिंग ईमेल भेजे जाते हैं जो पूरी तरह असली लगते हैं. चूंकि ये मेल एक भरोसेमंद गूगल सर्विस से आते दिखते हैं, इसलिए स्पैम फिल्टर भी इन्हें पकड़ नहीं पाते. यही वजह है कि लोग बिना शक किए लिंक पर क्लिक कर देते हैं. इसके अलावा हैकर्स इनविजिबल कैरेक्टर जैसी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सिक्योरिटी सिस्टम भी धोखा खा जाता है.

Read More स्मार्टफोन सेक्टर में फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी भर्ती, 39,600 तक मौसमी नौकरियां मिलने की उम्मीद

ऐसे छीना जाता है आपका अकाउंट
हैकर्स इस स्कैम में दो तरह की चाल चलते हैं. कभी वे डर पैदा करते हैं कि आपका अकाउंट डिलीट होने वाला है या कॉपीराइट स्ट्राइक लग गई है. दूसरी तरफ वे लालच देते हैं कि आपको फ्री में ब्लू टिक मिल जाएगा और मेटा सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. जब यूजर लिंक पर क्लिक करता है तो उसे कैप्चा सॉल्व करने या लॉग इन करने को कहा जाता है. यह पूरा प्रोसेस इतना असली लगता है कि लोग अपनी लॉगिन डिटेल और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड तक शेयर कर देते हैं. इसके बाद हैकर्स के पास अकाउंट का पूरा कंट्रोल चला जाता है.

Read More OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में एंट्री करेगा नया बजट फोन, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचेगा धमाल

कैसे बचें इस स्कैम से
सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूजर्स को किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए, खासकर जब वह अकाउंट अपडेट या वेरिफिकेशन का दावा करे. किसी भी मैसेज की पुष्टि हमेशा फेसबुक के ऑफिशियल चैनल के जरिए करनी चाहिए. अपनी लॉगिन डिटेल या पर्सनल जानकारी कभी भी अनट्रस्टेड वेबसाइट पर शेयर नहीं करनी चाहिए. साथ ही ऐसे फिशिंग अटेम्प्ट पर नजर रखें जो असली नोटिफिकेशन की तरह दिखते हैं. थोड़ी सी सावधानी आपको इस बड़े साइबर फ्रॉड से बचा सकती है.

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध के विस्थापन फंड में 18 करोड़ की गड़बड़ी , क्या कार्यपालन अभियंताओं और लेखाधिकारियों पर गिरेगी गाज 
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO