Himachal Landslide: चंबा में भूस्खलन का कहर, पलक झपकते ढहा करोड़ों का पुल, रावी नदी में समाया पूरा ढांचा, देखे वीडियो

Himachal Landslide: चंबा में भूस्खलन का कहर, पलक झपकते ढहा करोड़ों का पुल, रावी नदी में समाया पूरा ढांचा, देखे वीडियो

चंबा। हिमाचल प्रदेश के Chamba जिले में आज सुबह प्रकृति का खौफनाक रूप देखने को मिला, जब भारी भूस्खलन की चपेट में आकर निर्माणाधीन लोहे का पुल कुछ ही सेकंड में ढह गया। भरमौर उपमंडल के होली क्षेत्र में स्थित यह पुल सीधे रावी नदी में समा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों की जमीन कमजोर हो चुकी थी। सुबह अचानक तेज गर्जना के साथ पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया और भारी मलबा नीचे आ गिरा। देखते ही देखते पुल का पूरा स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई मजदूर या स्थानीय व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल अंतिम चरण में था और इसके तैयार होने के बाद आसपास के कई गांवों के लिए आवागमन आसान होने वाला था। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका बनी हुई थी, लेकिन इतनी बड़ी घटना की किसी को उम्मीद नहीं थी।

Read More रावन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पुल ध्वस्त होने से संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल, प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। विशेषज्ञ अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या निर्माण कार्य में किसी तरह की तकनीकी चूक थी या यह पूरी तरह प्राकृतिक आपदा का परिणाम है।

Latest News

सैफ अली खान को धमकी: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड जीशान अख्तर का नाम आया सामने, मुंबई पुलिस अलर्ट सैफ अली खान को धमकी: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड जीशान अख्तर का नाम आया सामने, मुंबई पुलिस अलर्ट
PF खाताधारकों को डबल राहत: 90% निकासी और 2 महीने में फाइनल सेटलमेंट को मंजूरी
बिल्हा पुलिस की मजबूत विवेचना और पुख्ता साक्ष्यों ने दिलाई आरोपी को सजा, मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल
स्नैपचैट पर प्यार का जाल, आधी रात को बुलाया मिलने... फिर चाकू की नोक पर लूट लिए 60 हजार और सोने की अंगूठी
अटल आवास हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो अस्पताल में भर्ती
रायगढ़ में रेत माफिया की मनमानी, नदी में ट्रैक्टरों का कब्जा और खनिज विभाग के सामने बड़ी चुनौती
अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 14 मामलों में मिली नियमित जमानत, रायपुर से बाहर रहने की पाबंदी भी खत्म
बंगाल की खाड़ी में गंभीर हुआ चक्रवात अकवान, आंध्र-ओडिशा में 110 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में अलर्ट
नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का आरोप, भाजपा नेत्री संतोषी दुबे की काउंसलर पद से नियुक्ति रद्द
0.093 अंक की कमी ने तोड़ा पास होने का सपना, हाई कोर्ट ने राउंड ऑफ का लाभ देने से किया इनकार
कोरबा के सरकारी स्कूल में 9वीं के छात्र-छात्राओं का नशा करते वीडियो वायरल, शराब-सिगरेट और गांजा सेवन का मामला
मोबाइल नहीं मिला तो 7 युवकों ने पार की हैवानियत की हद, 16 साल के छात्र को अगवा कर रातभर बरसाए लात-घूंसे, सातों आरोपी भेजे गए जेल