तीसरी मंजिल से गिरने की रहस्यमयी घटना: युवक की मौत, युवती जिंदगी से जंग लड़ रही

IMG-20260422-WA0249राष्ट्रीय जगत विजन/बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित तिफरा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से एक युवक और युवती के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

यह घटना अभिलाषा परिसर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों अचानक ऊंचाई से नीचे गिरे, जिससे आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। घायल युवती को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतक की पहचान चिरंजीवी पांडे उर्फ चिंटू (27) के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। वह मूल रूप से बिहार का निवासी था, जबकि उसका परिवार टाटानगर में रहता है। घायल युवती का नाम महिमा श्री बताया गया है।

Read More डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Read More कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है? झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस