कम उम्र में बढ़ रहा है माइग्रेन, एक्सपर्ट्स ने बताए ये 2 बड़े कारण

कम उम्र में बढ़ रहा है माइग्रेन, एक्सपर्ट्स ने बताए ये 2 बड़े कारण

माइग्रेन एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसके कारण सिर में दर्द बना रहता है. ये अकसर महिलाओं में ज्यादा होती है, लेकिन अब कम उम्र में भी लोग इसका शिकार हो रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि पहले यह समस्या 30-40 साल की उम्र के लोगों में ज्यादा देखी जाती थी, लेकिन अब 25 से 30 साल के युवाओं में भी इसके केस तेजी से सामने आ रहे हैं. कम उम्र में माइग्रेन क्यों हो रहा है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं. माइग्रेन से बचाव कैसे करें. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

डॉ. बताते हैं कि माइग्रेन के वैसे तो कई कारण हैं लेकिन कम उम्र में इसके होने का एक बड़ा कारण बढ़ता स्क्रीन टाइम है. अब लोग लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप का यूज करते हैं. खासतौर पर रात के समय घंटों फोन में लगे रहते हैं. इससे शरीर को दो तरह से नुकसान होता है. पहला तो नींद पूरी नहीं होती है और दूसरा आंखों और दिमाग पर दबाव डालता है, जिससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. ये समस्या महिला और पुरुष दोनों में होती है. हालांकि ज्यादा केस महिलाओं में ही आते हैं.

नींद की कमी से माइग्रेन कैसे होता है?
नींद की कमी से ब्रेन को आराम नहीं मिलता है. इससे सिरदर्द होने लगता है और ये माइग्रेन के दर्द का कारण बनता है. यही वजह है कि युवाओं में भी माइग्रेन हो रहा है. क्योंकि ये लोग नींद पूरी नहीं ले रहे हैं और इनका लाइफस्टाइल भी काफी खराब है. नींद की कमी से हार्मोन इंबैलेंस भी हो रहा है. इस वजह से भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं. इनमें मोटापा बढ़ना और मानसिक तनाव भी शामिल हैं.

Read More डैंड्रफ और हेयर फॉल एक साथ हो रहा है तो क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

क्या हैं माइग्रेन के लक्षण?

Read More PCOD और प्रेग्नेंसी: PCOD के बावजूद बनी मां, आयुर्वेदिक इलाज के बाद नेचुरली कंसीव करने की बताई कहानी

  • सिर के एक हिस्से में तेज दर्द
  • धुंधला दिखना
  • चक्कर आना
  • कभी कभी उल्टी महसूस होना

कैसे करें माइग्रेन से बचाव?

  • रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें
  • स्क्रीन टाइम को सीमित करें, खासकर सोने से पहले
  • मानसिक तनाव न लें
  • हर 30-40 मिनट में स्क्रीन से ब्रेक लें
  • पानी ज्यादा पिएं और हेल्दी डाइट लें
Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार