गजब का सुशासन, करोड़ों की ज़मीन धोखाधड़ी: भाजपा के रसूखदार आरोपी अब भी फ़रार, 

हाईकोर्ट से अग्रिम ज़मानत याचिका ख़ारिज होने के बाद भी खुले घूम रहे आरोपी 

गजब का सुशासन, करोड़ों की ज़मीन धोखाधड़ी: भाजपा के रसूखदार आरोपी अब भी फ़रार, 

बिलासपुर । बिलासपुर में 1.75 करोड़ रुपये की ज़मीन धोखाधड़ी के मामले में लिप्त रसूखदार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे स्थानीय पुलिस और प्रशासन कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि इस मामले मेंभाजपा नेता राजेश पांडे, राजस्व निरीक्षक सुरेश सिंह ठाकुर और एलआईसी एजेंट राजकुमार बजाज के खिलाफ सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।बावजूद इसके, इन लोगों की गिरफ्तारी न होना सरकार के सुशासन सरकार की छवि और कार्यप्रणाली पर की दाग से कम नहीं है जांच के दौरान, पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मामले में ठगी के एक आरोपी विकास मांझी को गिरफ्तार किया है, वही अन्य आरोपी कानून व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हो कर सुशासन को कुशासन में बदलने का काम कर रहे है । इतना ही नहीं जिले के बड़े भाजपा नेता भी उनके साथ मंच पर नजर आ रहे है।

सूत्रों की मानें तो अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस रिकॉर्ड में फरार बताए जा रहे राजेश पांडे को थाने में देखा गया था, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि बीजेपी नेता को बिना गिरफ्तारी के थाने से चलता कर दिया गया। 

इस मामले की एक और बड़ा अपडेट यह है कि सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है, फिर भी पुलिस आरोपियों की तस्वीर सार्वजनिक नहीं की, 

Read More रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज

जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी खटाई में पड़ गई है । 

Read More रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

गौरतलब है कि आरोपी चौकड़ी ने अमेरी क्षेत्र के खसरा नंबर 448/11/ग और 448/37/ग की फर्जी जमीन के दस्तावेज तैयार कर उल्लासपुर निवासी यतिंद्र वर्मन को 1.75 करोड़ रुपये में बेच दी थी। बाद में पता चला कि वह जमीन अस्तित्व में ही नहीं थी। इस जालसाजी में राजस्व निरीक्षक की भूमिका अहम मानी जा रही है, जिसने रजिस्ट्री प्रक्रिया में जमकर खेल खेला पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि आरोपी आम लोग होते तो अब तक सलाखों के पीछे होते। इस मामले में विजय लक्ष्मी शर्मा और युक्ता मांझी पर भी संदेह गहराया है, जबकि विकास मांझी की भूमिका मध्यस्थ के रूप में अहम थी।

इस धोखाधड़ी में एक बड़ा पहलू यह भी सामने आया है कि प्रार्थी से 1.75 करोड़ रुपये का चेक 2019 में लिया गया था, जबकि रजिस्ट्री 2021 में कराई गई। हैरानी की बात यह है कि जिस बैंक का चेक जारी किया गया था, वह बैंक 2019 में अन्य बैंक में विलय हो गया और चेक भी उपयोग योग्य नहीं रहा। यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है कि क्या रजिस्ट्री 1.75 करोड़ रुपये नकद देकर कराई गई? भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, 20,000 रुपये से अधिक का लेनदेन नकद में नहीं किया जा सकता, लेकिन इस मामले में 1.75 करोड़ रुपये के नकद लेनदेन की आशंका है, जो जांच का विषय है।पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं, लेकिन सिविल लाइन पुलिस की निष्क्रियता और राजनीतिक दबाव सरकार के सुशासन वाले दावों पर बट्टा लगा रहा है।।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो
NEET पेपर लीक विवाद फिर गरमाया! वादे पूरे न होने पर CJP का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
कर्नाटक में Amazon, Instamart और BigBasket पर एक्शन! धतूरा की ऑनलाइन बिक्री पर फूड लाइसेंस सस्पेंड
राम रहीम फिर जेल से बाहर! 21 दिन की फरलो मंजूर, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; इस साल तीसरी बार राहत
Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह