कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की हत्या कर सिर लेकर गांव में घूमता रहा पति, बच्चों के सामने हुआ खौफनाक कृत्य

कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की हत्या कर सिर लेकर गांव में घूमता रहा पति, बच्चों के सामने हुआ खौफनाक कृत्य

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। यह सनसनीखेज वारदात जगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। घटना के दौरान दंपती के बच्चे भी घर पर मौजूद थे, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।gifs31-2_1776878597

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 45 वर्षीय सालिक राम यादव अपनी पत्नी 42 वर्षीय छेक बाई के साथ पोल्ट्री फार्म परिसर में रहता था, जहां वह चौकीदारी का काम करता था। दोनों के बीच लंबे समय से चरित्र को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी दोनों ने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी की हत्या कर दी।gifs34-1_1776878627

हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे लेकर गांव में घूमता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह खुलेआम सिर लेकर इधर-उधर घूम रहा था और बाद में उसे बोरी में रखकर बैठ गया। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।gifs35-2_1776878633

Read More शराब दुकान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी और अपचारी बालक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और हत्या की वजह पत्नी द्वारा उस पर किए जाने वाले शक को बताया है। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और लोग सदमे में हैं।

Read More पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद