अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप

अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप

रायपुर।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की लेटलतीफी और लापरवाही के कारण राज्य में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगाम कसने वाली व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ हर साल होने वाले अनिवार्य अनुबंध को समय पर रिन्यू कराने में विभागीय अधिकारियों ने कोताही बरती। इसका नतीजा यह हुआ है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में चलने वाली मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (वैन) के पहिए थम गए हैं और ये गाड़ियां अब कबाड़ की तरह खड़ी कर दी गई हैं।

केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2020-21 में यह योजना शुरू की गई थी। इस मोबाइल यूनिट वैन को खरीदने से लेकर उसके संचालन तक का पूरा बजट केंद्र (एफएसएसएआई) से ही उपलब्ध कराया जाता है। नियम के अनुसार, इस योजना को निरंतर चालू रखने के लिए हर साल केंद्र सरकार के साथ एग्रीमेंट का नवीनीकरण करना जरूरी होता है। पिछले वर्षों में व्यवस्था यह थी कि विभागीय अधिकारी अनुबंध खत्म होने के तीन-चार महीने पहले ही पत्राचार और रिन्युअल की पूरी प्रक्रिया शुरू कर देते थे, जिससे वैन का संचालन कभी प्रभावित नहीं हुआ। लेकिन, इस बार अधिकारियों ने समय रहते फाइलों को आगे नहीं बढ़ाया। अनुबंध की अवधि समाप्त हो गई और 33 जिलों में ऑन द स्पॉट जांच की सुविधा बंद हो गई।

फील्ड की कार्रवाई पर लगा ब्रेक, लैब रिपोर्ट के लिए महीनों का इंतजार

Read More कांच और कचरे के नीचे छिपा था गांजे का जखीरा, महासमुंद में 170 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; 4 गिरफ्तार

मोबाइल फूड टेस्टिंग यूनिट के बंद होने का सबसे ज्यादा बुरा असर विभाग की फील्ड कार्रवाई पर पड़ा है। वर्तमान स्थिति यह है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बाजारों से सैंपल लेकर उन्हें राज्य की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजना पड़ रहा है। वहां से रिपोर्ट आने में एक-एक महीने तक का समय लग जाता है। पहले मोबाइल लैब के जरिए गांव, कस्बे, हाट-बाजारों और मेलों में मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण हो जाता था। इससे मिलावटी सामान बेचने वालों में कार्रवाई का खौफ बना रहता था। अब वैन बंद होने से त्वरित कार्रवाई वाली यह पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

Read More बिलासपुर हिंसा: फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, कहा- ‘मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा’, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

स्टाफ बैठा खाली, इन चीजों की जांच रुकी

योजना बंद होने से वैन में तैनात अमला भी बेकार बैठ गया है। हर मोबाइल वैन में एक वाहन चालक, एक तकनीशियन और एक सहायक सहित तीन सदस्यीय टीम तैनात रहती थी। यह टीम जिले-जिले जाकर मिनटों में खाद्य पदार्थों की जांच कर लेती थी।

  

दूध: यूरिया की मिलावट तो नहीं की गई है।

 

मिठाई:उपयोग किए गए रंग हानिकारक तो नहीं हैं।

मसाले: मसालों में रंग या डस्ट तो नहीं मिलाया गया है।

 भोजन:खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल हानिकारक तो नहीं है।

अब जब उच्च स्तर से इस मामले में पूछताछ शुरू हुई है, तो विभागीय अधिकारी अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। खाद्य नियंत्रक दीपक अग्रवाल का कहना है कि तकनीकी कारणों से प्रक्रिया में देरी हुई है। केंद्र से अनुबंध के बिना संचालन नहीं किया जा सकता। एफएसएसएआई को प्रस्ताव भेजकर रिन्युअल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही वैन का संचालन फिर से चालू करवा दिया जाएगा।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब   निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब  
पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार