रायपुर में ‘Stranger Meetup Party’ को लेकर बवाल: कैफे ने रद्द की बुकिंग, सोशल मीडिया पर वायरल इनविटेशन, बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायपुर में ‘Stranger Meetup Party’ को लेकर बवाल: कैफे ने रद्द की बुकिंग, सोशल मीडिया पर वायरल इनविटेशन, बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आज 26 अप्रैल को प्रस्तावित इस आयोजन के लिए एक बाहरी इवेंट कंपनी ने शहर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित कैफे में बुकिंग कराई थी। हालांकि, आयोजन की प्रकृति स्पष्ट होने के बाद कैफे संचालक ने कार्यक्रम को लेकर असहमति जताते हुए बुकिंग रद्द कर दी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इस इवेंट का प्रचार तेजी से जारी है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।image-2026-04-25t211328498_1777131824

जानकारी के मुताबिक, पंजाब से जुड़े आयोजकों ने फोन के जरिए वेन्यू बुक कराया था, लेकिन शुरुआत में कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा नहीं की गई। बाद में जब कैफे प्रबंधन को ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ की अवधारणा और स्वरूप का पता चला, तो उन्होंने इसे आयोजित करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे पोस्टर और वीडियो इस कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता और विवाद दोनों बढ़ा रहे हैं।image-2026-04-25t211144691_1777131677

वायरल वीडियो और इनविटेशन कार्ड में युवाओं को अनजान लोगों से मिलने, डांस और इंटरैक्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें ‘स्पीड मीटिंग’, ‘आइस-ब्रेकिंग गेम्स’ और म्यूजिक जैसी गतिविधियों का जिक्र है। पोस्टर में एंट्री फीस, सीमित स्लॉट और महिलाओं के लिए ‘हाउसफुल’ जैसी जानकारी भी दी गई है, जिससे यह इवेंट युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है।image-2026-04-25t211554415_1777131928

Read More शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना

दूसरी ओर, इस आयोजन को लेकर बजरंग दल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों की आड़ में सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि कदम नहीं उठाए गए तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Read More अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर

फिलहाल, इस पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर बढ़ती गतिविधियों और विरोध के मद्देनज़र स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह मामला अब सिर्फ एक इवेंट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि शहर में बदलती सामाजिक प्रवृत्तियों और सांस्कृतिक बहस का केंद्र बनता जा रहा है।

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना