बलरामपुर में दंतैल हाथी का कहर! सुबह शौच के लिए निकले पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

बलरामपुर में दंतैल हाथी का कहर! सुबह शौच के लिए निकले पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदी कला गांव की है, जहां आज सुबह दल से भटका एक दंतैल हाथी अचानक ग्रामीणों के सामने आ गया। हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, दंपति सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बांधपारा जंगल के पास उनका सामना एक जंगली दंतैल हाथी से हो गया। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक हाथी ने दोनों पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। घटना इतनी भयावह थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से कल्याणपुर क्षेत्र में पांच हाथियों का दल घूम रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दल से अलग हुए दंतैल हाथी ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों की गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Read More कवर्धा के बैगा गांव में 5 बच्चों की मौत से हड़कंप, 16 बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी; कांग्रेस करेगी जांच

Latest News

टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन। टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!