रसोई गैस की किल्लत ने बदला दौर: अब राशन दुकानों से मिलेगा केरोसिन, हर कार्डधारी को 2 लीटर देने का प्लान

रसोई गैस की किल्लत ने बदला दौर: अब राशन दुकानों से मिलेगा केरोसिन, हर कार्डधारी को 2 लीटर देने का प्लान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की कमी के बीच अब एक बार फिर केरोसिन (मिट्टी तेल) की वापसी की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र के निर्देश के बाद राज्य शासन ने सभी जिलों को राशन दुकानों के माध्यम से केरोसिन सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। दुर्ग जिले में इस योजना को लागू करने के लिए तैयारी तेज हो गई है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन के मुताबिक, शुरुआत शहरी राशन दुकानों से की जाएगी, जहां प्रत्येक राशन कार्डधारी को अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। इसके लिए दुकानदारों से डिमांड मांगी जा रही है और स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। केरोसिन की कीमत करीब 63.50 प्रति लीटर तय की गई है। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्टॉक रजिस्टर और वितरण की पूरी एंट्री अनिवार्य की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि उज्ज्वला योजना के बाद केरोसिन की मांग में कमी आई थी, लेकिन मौजूदा गैस संकट को देखते हुए इसकी जरूरत फिर बढ़ गई है। जल्द ही राशन दुकानदारों की बैठक कर सप्लाई प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि गाइडलाइन के अनुसार ही वितरण होगा और डिमांड के आधार पर ही सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read More छत्तीसगढ़ में अफसरों की अग्निपरीक्षा 6 घंटे में सोशल मीडिया पर देना होगा जवाब इसी से तय होगा प्रमोशन

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

व्हाट्सएप चैट ने मचाया हड़कंप, शॉक्ड सचिव ने  मातहतों को हड़काया!    व्हाट्सएप चैट ने मचाया हड़कंप, शॉक्ड सचिव ने मातहतों को हड़काया!  
लीलागर नदी में डूब रहे दो युवक, मोहन केवट और साथियों ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
NDPS केस में जांच अधिकारी की भूमिका पर हाईकोर्ट की सख्ती, DGP से मांगा शपथ पत्र
CBSE Revaluation पर SC सख्त! 1.68 लाख छात्रों की शिकायतों पर केंद्र से मांगा जवाब, 25 अगस्त को बड़ा फैसला
Reservation Hatao Andolan: जंतर-मंतर पर जुटी भीड़, प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने साफ की स्थिति; रामलीला मैदान में 500 लोगों की अनुमति
स्कूल का शौचालय तोड़ने पर भड़की छात्राएं! पारागांव में सड़क पर उतरे बच्चे, गेट पर जड़ा ताला; चक्काजाम से थमा रास्ता
मवेशियों के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
बिलासपुर के ऑटो में लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही सामने होगी चालक और वाहन की पूरी जानकारी
रायपुर सदर बाजार की वक्फ संपत्ति पर बड़ा फैसला! कब्जाधारी को 45 दिन में दुकान खाली करने का आदेश
कोटा पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
जिसे ‘मृत’ समझ लगाया ताला, वो निकली जिंदा! 2 घंटे बाद खुला कमरा तो उड़ गए होश, पुलिस की कार्रवाई सवालों में
बिलासपुर पुलिस के निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 95 लोगों ने कराया जांच, पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय की पहल