जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी! पेंड्रा जेल की सुरक्षा पर सवाल, स्टेशन से कुछ घंटों में दबोचा गया आरोपी

 जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी! पेंड्रा जेल की सुरक्षा पर सवाल, स्टेशन से कुछ घंटों में दबोचा गया आरोपी

पेंड्रा। जिला जेल पेंड्रारोड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विचाराधीन कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। जेल की सुरक्षा को धता बताते हुए आरोपी बंदी प्रहरी को चकमा देकर बाहर निकल गया, जिससे जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। हालांकि राहत की बात यह रही कि पुलिस और जेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी ज्यादा दूर नहीं भाग सका और कुछ ही घंटों के भीतर रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बचरवार निवासी कुलदीप राठौर उर्फ पटेल को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर 10 जून को जिला जेल पेंड्रारोड में दाखिल किया गया था। लेकिन जेल में दाखिल होने के महज दो दिन बाद ही उसने फरार होने की योजना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि सुबह के समय उसने ड्यूटी पर तैनात प्रहरी की नजरों से बचकर जेल की मुख्य दीवार पार कर ली और फरार हो गया।

जैसे ही बंदी के भागने की खबर जेल प्रशासन तक पहुंची, पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और पुलिस की टीमों को अलर्ट किया गया। इसके बाद शुरू हुआ आरोपी की तलाश का अभियान। पुलिस ने आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर पीछा किया और आखिरकार पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से फरार बंदी को पकड़ लिया।

Read More हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार

हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी ने प्रशासन को राहत जरूर दी है, लेकिन इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विचाराधीन कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर बाहर कैसे निकल गया? क्या सुरक्षा में लापरवाही हुई या निगरानी व्यवस्था में कोई बड़ी चूक थी?

Read More CG News: अंग्रेजी शराब में मिलावट के शक ने मचाई खलबली, किराए के मकान से 4409 खाली बोतल-पौवा, हजारों ढक्कन और स्टीकर बरामद

अब जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ जेल से भागने के प्रयास का नया मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है, वहीं सुरक्षा में हुई चूक के जिम्मेदारों की भी पड़ताल की जा रही है। यह घटना एक बार फिर जेल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताओं को सामने लेकर आई है।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग