फाइल दबाकर बैठे अफसरों को ‘बादाम’ से याद दिलाई जिम्मेदारी: बिलासपुर में नामांतरण में सालभर की देरी पर फूटा गुस्सा, 2 अधिकारी मुख्यालय अटैच

फाइल दबाकर बैठे अफसरों को ‘बादाम’ से याद दिलाई जिम्मेदारी: बिलासपुर में नामांतरण में सालभर की देरी पर फूटा गुस्सा, 2 अधिकारी मुख्यालय अटैच

बिलासपुर: बिलासपुर में सरकारी दफ्तर की लापरवाही का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां फ्लैट के नामांतरण की फाइल महीनों तक लंबित रहने से परेशान युवक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। युवक दफ्तर में आधा किलो बादाम लेकर पहुंचा और अधिकारियों से कहा कि “इसे खाइए, याददाश्त बढ़ेगी, फिर शायद मेरी फाइल याद आ जाए।” इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

जांच में सामने आया कि आवेदक तरुण साहू ने मार्च 2025 में नाम ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था और नवंबर 2025 में प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद फाइल उसे नहीं सौंपी गई। यानी काम पूरा होने के बाद भी फाइल दफ्तर में ही पड़ी रही और आवेदक को करीब एक साल तक चक्कर काटने पड़े। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने कार्रवाई करते हुए दो जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय, नवा रायपुर अटैच कर दिया।

विभागीय कार्रवाई के बाद मामला और तूल पकड़ गया, जब हाउसिंग बोर्ड कार्यालय की एक महिला अधिकारी ने युवक पर ही गंभीर आरोप लगाए। अधिकारी का दावा है कि वीडियो बनाने के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। हालांकि, अभी तक इस शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

Read More सीएम हेल्पलाइन का खेल: खुद की शिकायत की जांच खुद ही कर रहे अफसर, प्रार्थी को हेल्पलाइन से कॉल आया,क्या आप संतुष्ट है, इधर साहब का 42 लाख का फर्जी मेडिकल बिल पास; अंबिकापुर में 80 लाख का बंगला 

इधर, पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है, जहां एक ओर लोग प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकारी भी अपनी सफाई दे रहे हैं। यह मामला न केवल सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि नागरिक सेवाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता की जरूरत को भी उजागर करता है।

Read More Chhattisgarh Corona Alert: प्रदेश के दो जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; H1N1 के भी 37 एक्टिव केस

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार