भीषण गर्मी में राहत का फैसला: पूरे छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों का बदला टाइम,सुबह 7 से रात 9 तक मिलेगा अनाज, दोपहर में 2 घंटे ब्रेक

भीषण गर्मी में राहत का फैसला: पूरे छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों का बदला टाइम,सुबह 7 से रात 9 तक मिलेगा अनाज, दोपहर में 2 घंटे ब्रेक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आम जनता को राहत देने के लिए सरकार ने राशन दुकानों के संचालन समय में अहम बदलाव किया है। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में अब उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। नए आदेश के तहत दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी, ताकि तेज धूप के दौरान हितग्राहियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पहले यह समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीमित था, जिससे लोगों को कड़ी धूप में लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था।

प्रशासन का कहना है कि समय में यह बदलाव विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि वे सुबह या शाम के ठंडे समय में आसानी से राशन प्राप्त कर सकें। सभी दुकानों को नए समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले को गर्मी के बीच जनहित में उठाया गया कदम माना जा रहा है, जिससे वितरण व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल