CGPSC 2021 मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर साय सरकार का बड़ा एक्शन, 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली पोस्टिंग, सोनवानी के 4 करीबियों की नियुक्ति अटकी

CGPSC 2021 मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर साय सरकार का बड़ा एक्शन, 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली पोस्टिंग, सोनवानी के 4 करीबियों की नियुक्ति अटकी

रायपुर बहुचर्चित और विवादित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 भर्ती मामले में राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। बिलासपुर हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद, कुल 15 चयनित डिप्टी कलेक्टरों में से 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करते हुए उन्हें विभिन्न जिलों में पदस्थ कर दिया गया है। वहीं, पूर्व पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बेटे सहित चार करीबियों की नियुक्ति पर फिलहाल रोक बरकरार रखी गई है।

सीबीआई जांच और विवाद की पृष्ठभूमि

सत्ता में आते ही साय सरकार ने पीएससी-2021 परीक्षा में हुए कथित भाई-भतीजावाद और भारी गड़बड़ी के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए इस पूरे मामले की गहन जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी थी। आरोप था कि तत्कालीन पीएससी चीफ टामन सिंह सोनवानी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने करीबी रिश्तेदारों और परिचितों को कथित तौर पर गलत तरीके से लाभ पहुंचाया था। सीबीआई की विस्तृत जांच में पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। वर्तमान में इस घोटाले में सोनवानी सहित कुल चार आरोपी जेल में बंद हैं।

Read More सिम्स के डॉक्टरों ने कर दिखाया चमत्कार! युवक के शरीर के आर-पार हो गई 4 फीट लंबी सरिया, जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान

 

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

हाईकोर्ट के निर्देश से बेदाग अभ्यर्थियों को मिली राहत

सीबीआई जांच लंबित होने के कारण राज्य सरकार ने सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर अस्थायी रोक लगा दी थी। इसके खिलाफ कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई करते हुए अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ कोई भी साक्ष्य नहीं हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से नियुक्ति दी जाए।

इन चार चर्चित नामों की नियुक्ति रुकी

कुल पंद्रह चयनित डिप्टी कलेक्टरों में से जिन चार लोगों की नियुक्ति सीबीआई जांच के चलते रोकी गई है, उनमें शशांक गोयल, भूमिका कटियार, नितेश सोनवानी और सुमित ध्रुव के नाम शामिल हैं।

ग्यारह नए डिप्टी कलेक्टर और उनकी जिलों में पोस्टिंग

शासन द्वारा जारी किए गए प्रमुख नियुक्ति आदेश के मुताबिक इन प्रशासनिक अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है:

  1.  प्रज्ञा नायक: बलरामपुर-रामानुजगंज
  2.   अनन्या अग्रवाल: दुर्ग
  3.  विजय राणा: सारंगढ़-बिलाईगढ़
  4.   अमित कुमार भारद्वाज: दंतेवाड़ा
  5.  खुशबू बिजौरा: कोरिया
  6.   नेहा खलखो: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी
  7.  प्रिंसी तंबोली: सरगुजा
  8.   साक्षी ध्रुव: गरियाबंद
  9.   निखिल खलखो: रायगढ़
  10.   महेंद्र कुमार सिदार: नारायणपुर
  11.  राजेंद्र कुमार कौशिक: कोंडागांव

 

Tags:

Latest News

रायपुर में खौफनाक कत्ल की साजिश! युवक की हत्या कर मेनहोल में छिपाया शव, कपड़े जलाए और नदी में फेंकी बाइक रायपुर में खौफनाक कत्ल की साजिश! युवक की हत्या कर मेनहोल में छिपाया शव, कपड़े जलाए और नदी में फेंकी बाइक
कोरबा विधानसभा में लगभग पौने चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन: उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन….
बीजापुर में 2 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, कर्ज में डूबे सराफा व्यापारी ने रची थी साजिश
दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, युवक चंदू देवांगन की हत्या; दो नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
मंत्रालय से तबादलों की नई सूची जारी, इस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी
फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय नाविक घायल; 5 अन्य सुरक्षित, सरकार अलर्ट
तीन दशक तक सोते रहे, अब अदालत से न्याय की उम्मीद, हाईकोर्ट ने ठुकराया बकाया वेतन का दावा
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: 21 जिलों में आगजनी और बम धमाके, बस में जिंदा जला ड्राइवर; 10 घायल
कोरबा में चर्च में विवाद के बाद तनाव, मारपीट के आरोप पर मसीही समुदाय ने किया चक्काजाम; पुलिस की समझाइश पर खुला रास्ता
सरेराह युवक से मारपीट कर पल्सर लूटी, एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त
एक गलती और बिगड़ सकता है रिजल्ट, सीबीएसई ने स्कूलों को किया अलर्ट
एमसीबी में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: पटवारी चन्द्र विजय साहू तत्काल प्रभाव से निलंबित, विभागीय जांच के आदेश