CG News: मनेन्द्रगढ़ में हाथी का कहर, महुआ बीनने गए ग्रामीण की मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

CG News: मनेन्द्रगढ़ में हाथी का कहर, महुआ बीनने गए ग्रामीण की मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मनेन्द्रगढ़. छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर वन परिक्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां महुआ बीनने जंगल गए एक ग्रामीण की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई है। मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के खोहरा बीट में हुई इस घटना में प्रेमलाल नामक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। 

बताया जा रहा है कि दंपति रोज़मर्रा की तरह जंगल में महुआ संग्रह करने गए थे, तभी अचानक हाथी ने हमला कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को प्रारंभिक मुआवजा सौंप दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी के बावजूद न तो समय पर अलर्ट जारी किए जाते हैं और न ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। पिछले छह महीनों में यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने मानव-हाथी संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों की मूवमेंट पर सख्त निगरानी रखी जाए, समय-समय पर चेतावनी जारी की जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा व दीर्घकालिक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

Read More डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल