6000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग के साथ आएगा Xiaomi 18 Fold! फीचर्स हुए लीक

6000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग के साथ आएगा Xiaomi 18 Fold! फीचर्स हुए लीक

Xiaomi 18 Fold: शाओमी की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कंपनी सितंबर में Xiaomi 18 सीरीज पेश कर सकती है. इसी बीच इसके फोल्डेबल मॉडल Xiaomi 18 Fold को लेकर कई अहम जानकारियां लीक हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए फोल्डेबल फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. इसके साथ 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिए जाने की बात सामने आई है. फोन में कंपनी का नया Xring O3 प्रोसेसर भी मिल सकता है. इसके अलावा डिजाइन में बदलाव और नया रेड कलर ऑप्शन देखने को मिल सकता है.

6000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग
Xiaomi 18 Fold में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. फोन में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो बैटरी क्षमता के मामले में यह फोन पिछले Xiaomi Mix Fold 4 से आगे होगा. Mix Fold 4 में 5,100mAh की बैटरी दी गई थी. बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट फोन को ज्यादा बैकअप देने में मदद कर सकता है.

Xring O3 प्रोसेसर से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Xiaomi 18 Fold में कंपनी का नया Xring O3 चिपसेट दिए जाने की चर्चा है. रिपोर्ट के अनुसार, यही प्रोसेसर कंपनी के आगामी Pad 9 Pro Max में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी के दावे के मुताबिक, Xring O3 ने AnTuTu बेंचमार्क पर 52,28,014 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. चिप में डेका-कोर CPU लेआउट और C1-Premium कोर दिए जाने की बात कही गई है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.35GHz तक हो सकती है. इसके अलावा फोन में Xring O100 AI एक्सेलेरेशन चिप और Xring D100 AI चिप भी मिलने की जानकारी सामने आई है. इनका इस्तेमाल AI से जुड़े फीचर्स और प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने में किया जा सकता है.

Read More WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल

ज्यादा चौड़ा हो सकता है फोल्डेबल डिजाइन
Xiaomi 18 Fold के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस बार पारंपरिक बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन की तुलना में फोन को ज्यादा चौड़ा बना सकती है. लीक जानकारी के मुताबिक, डिवाइस में 6.56 इंच का कवर डिस्प्ले और करीब 7.76 इंच की इनर फोल्डिंग स्क्रीन मिल सकती है. दोनों डिस्प्ले में LTPO टेक्नोलॉजी और 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिए जाने की उम्मीद है. इससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूथ होने के साथ जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट एडजस्ट करने में मदद मिल सकती है.

Read More WhatsApp का नया फीचर: अब बिना अकाउंट वाले भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल, लिंक से मिलेगी एंट्री

200MP कैमरा मिलने की चर्चा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 18 Fold के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिल सकता है. इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिए जाने की रिपोर्ट है. हालांकि, बाकी दो कैमरा सेंसर और उनके फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

IP68 रेटिंग और नया हिंज डिजाइन
फोल्डेबल फोन में मजबूती और ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए नया हिंज डिजाइन मिलने की बात कही जा रही है. इसके अलावा Xiaomi 18 Fold को IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. फोन में नया रेड कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी लॉन्च डेट, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

कब लॉन्च होगा Xiaomi 18 Fold?
रिपोर्ट्स में Xiaomi 18 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है. Xiaomi 18 Fold भी इसी सीरीज का हिस्सा हो सकता है. हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट, भारतीय उपलब्धता और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

Tags:

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार