Xiaomi 17T भारत में लॉन्च! 6500mAh बैटरी, Leica कैमरा और 5,000 इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ मचा रहा धमाल

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च! 6500mAh बैटरी, Leica कैमरा और 5,000 इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ मचा रहा धमाल

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। यह फोन शानदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसी खूबियों के साथ आता है। कंपनी ने इसे Leica ट्रिपल कैमरा सेटअप, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 6500mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹5,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

Xiaomi 17T Price in India
Xiaomi 17T को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:

  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹59,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹64,999

लॉन्च ऑफर के तहत SBI, HDFC, ICICI और American Express कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर ₹5,000 तक का बोनस भी दिया जा रहा है। कंपनी 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट विकल्प भी दे रही है। साथ ही, एक साल के भीतर डिवाइस लौटाने पर 60% तक बायबैक वैल्यू का दावा किया गया है।

Read More Redmi Note 17 की भारत में कीमत हुई लीक! 8000mAh बैटरी और Snapdragon चिप के साथ जल्द होगी एंट्री

मिलेगा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बेनिफिट
Xiaomi 17T खरीदने वाले ग्राहकों को 4 महीने का Spotify Premium Standard, 3 महीने का Google AI Pro और 3 महीने का YouTube Premium फ्री में मिलेगा। फोन की बिक्री 10 जून से Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और Amazon पर शुरू होगी।

Read More Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank लॉन्च! 67W फास्ट चार्जिंग के साथ फोन ही नहीं, लैपटॉप भी होगा चार्ज

Xiaomi 17T Specifications

शानदार AMOLED डिस्प्ले
फोन में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।

दमदार परफॉर्मेंस
स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर गेमिंग और थर्मल कंट्रोल के लिए इसमें 3D IceLoop Cooling System मौजूद है। यह डिवाइस Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है।

Leica कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, 50MP Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा, 50MP Leica 5x Periscope Telephoto कैमरा और 12MP Ultra-Wide कैमरा यह सेटअप प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी और ज़ूम एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में 6500mAh Silicon-Carbon Battery दी गई है, जो 67W HyperCharge Fast Charging और 22.5W Reverse Charging को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

  • 5G
  • Wi-Fi 7
  • Bluetooth 6.0
  • NFC
  • GPS
  • USB Type-C Port

किन फोनों से होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में Xiaomi 17T का मुकाबला Samsung Galaxy S25 5G, OnePlus 13, vivo V70 Elite और OPPO Reno15 Pro Mini 5G जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है।

Latest News

Rahul Gandhi PC: घायल छात्र को साथ लाकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 'प्रदर्शनकारियों पर चली पैलेट गन'; सरकार ने किया खंडन Rahul Gandhi PC: घायल छात्र को साथ लाकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 'प्रदर्शनकारियों पर चली पैलेट गन'; सरकार ने किया खंडन
अब वाहनों की गति तेज हुई, तो होगी कार्रवाई, सीसीटीवी से रखी जा रही नज़र
Dhamtari EOW Raid: 22 साल पुराने मामले में मेडिकल स्टोर पर EOW का छापा, जब्त दस्तावेजों से खुल सकते हैं बड़े राज
Kondagaon News: शिक्षकों की कमी पर फूटा पालकों का गुस्सा, PM SHRI स्कूल में जड़ा ताला; बोले- 'एक शिक्षक के भरोसे कैसे चलेगी पढ़ाई?'
18 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा , SDM ने दिए जाँच के आदेश
Raipur Breaking: आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का कहर, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर; महिला चालक मौके से फरार
iPhone Scam Case: iPhone 14 Pro की जगह पार्सल में निकला Beard Oil, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स कंपनी और सेलर पर लगाया 1.81 लाख रुपये का भुगतान आदेश
CJP Protest Violence: संसद मार्च में हिंसा के आरोपियों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी; पहचान अभियान तेज
Kolkata Gold Seizure: 4 किलो सोने के साथ दो लोग गिरफ्तार, हवाला और तस्करी एंगल पर जांच; करोड़ों की खेप ने बढ़ाई एजेंसियों की चिंता
सुबह-सुबह राशन की दुकान में मची अफरा-तफरी! जंगली हाथी ने चावल की बोरियां फाड़ीं, मिनटों में मचाया तांडव
Paper Leak Law: पेपर लीक पर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी, कैबिनेट में आज आ सकता है सख्त कानून; 10 साल या उससे अधिक की जेल और भारी जुर्माने का प्रस्ताव
Raipur Stone Pelting Row: FIR के विरोध में थाने के बाहर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 15 घंटे से धरने पर डटे नेता; केस वापस लेने की मांग