सोशल मीडिया लव स्टोरी का खतरनाक मोड़: बिहार में टावर पर चढ़ी यूपी की युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

सोशल मीडिया लव स्टोरी का खतरनाक मोड़: बिहार में टावर पर चढ़ी यूपी की युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

सारण: बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखा और हाईवोल्टेज घटनाक्रम सामने आया, जहां सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग सड़क से टावर तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती अपने कथित प्रेमी से मिलने बिहार पहुंची और शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

जानकारी के मुताबिक, युवती और स्थानीय युवक के बीच पहचान Instagram के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इसी के विरोध में वह गांव पहुंची और टावर पर चढ़कर अपनी मांग सार्वजनिक कर दी। रविवार सुबह हुई इस घटना के दौरान युवती ने नीचे एक पत्र फेंककर अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कराने की मांग रखी। वह खुद को उसकी पत्नी बताते हुए सिंदूर लगाए नजर आई। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया।

सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। हालात को संभालने के लिए वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और घंटों तक समझाइश का दौर चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने सूझबूझ और सतर्कता के साथ युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया से शुरू हुई यह कहानी अब कानूनी और सामाजिक बहस का विषय बन गई है।

Read More Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ की BMW पर चलीं गोलियां, ड्राइवर समेत दो घायल; बिश्नोई गैंग के दावे की जांच शुरू, देखे वीडियो

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज