दिल्ली में बड़ा आतंकी प्लान नाकाम: हमले से पहले दबोचे गए दो ‘हाइब्रिड शूटर’, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर

दिल्ली में बड़ा आतंकी प्लान नाकाम: हमले से पहले दबोचे गए दो ‘हाइब्रिड शूटर’, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक संभावित बड़े आतंकी हमले को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते विफल कर दिया। संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर होटल पर फायरिंग और ग्रेनेड हमले की योजना बना रहे थे। जांच में सामने आया है कि ये दोनों युवक एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संपर्क में थे और उन्हें ‘हाइब्रिड शूटर’ के तौर पर तैयार किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्वालियर के डबरा क्षेत्र के निवासी हैं और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर अपनी पहचान बना रहे थे। इसी दौरान उनकी पहुंच पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क तक हुई, जहां से उन्हें लालच और प्रभाव के जरिए कथित तौर पर इस साजिश में शामिल किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्हें पैसे और विदेश में बसाने का झांसा दिया गया था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों को अहमदाबाद और पंजाब के विभिन्न स्थानों पर भेजकर हथियार उपलब्ध कराए गए थे। एक पूर्व योजना के तहत उन्होंने मोहाली क्षेत्र में एक कारोबारी को निशाना बनाने की कोशिश भी की, हालांकि तकनीकी कारणों से वह प्रयास विफल रहा। इसके बाद उन्हें दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था।

Read More New Airports in India: अब छोटे शहरों से भी भरेगी उड़ान! 10 साल में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट, 30 हजार करोड़ के प्लान पर सरकार की तैयारी

जांच एजेंसियों का कहना है कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान स्थित अपराधी शहजाद भट्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो कथित तौर पर युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से जोड़कर भारत में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करता है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और एजेंसियां इस पूरे मॉड्यूल के अन्य कनेक्शन खंगालने में जुटी हैं।

Read More Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार