Mobile Phone Usage in Toilet: टॉयलेट में फोन चलाने की आदत? कहीं ये ग्रह तो नहीं हो रहे नाराज़!

Mobile Phone Usage in Toilet: टॉयलेट में फोन चलाने की आदत? कहीं ये ग्रह तो नहीं हो रहे नाराज़!

Vastu Tips for toilet: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग अपने फोन से जुड़े रहते हैं. यहां तक कि कई लोग टॉयलेट में भी फोन का इस्तेमाल करना नहीं छोड़ते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी नुकसानदायक मानी जाती है? आइए जानते हैं टॉयलेट में फोन चलाने से कौन सा ग्रह जीवन में परेशानियां ला सकता है.

कौन सा ग्रह होता है नाराज?
वास्तु शास्त्र में टॉयलेट को नकारात्मक ऊर्जा का स्थान माना गया है. यहां राहु और केतु जैसे छाया ग्रहों का प्रभाव अधिक माना जाता है. ऐसे में जब आप वहां बैठकर तकनीक (राहु) का उपयोग करते हैं, तो राहु का दोष सक्रिय हो जाता है. इससे आपकी बुद्धि भ्रमित हो सकती है और आप गलत निर्णय लेने लगते हैं. टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल करने से नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में प्रवेश कर सकती है. इससे मानसिक तनाव, कामों में रुकावट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कुछ मान्यताओं के अनुसार, टॉयलेट में फोन का उपयोग करने से बुध ग्रह भी प्रभावित होता है. बुध को बुद्धि, संवाद और तकनीक का कारक माना जाता है. इसलिए इस आदत से आपकी सोचने-समझने की क्षमता और कम्युनिकेशन स्किल पर भी असर पड़ सकता है.

जीवन में इन ग्रहों का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का गहरा प्रभाव माना जाता है. ये ग्रह न सिर्फ हमारी किस्मत और स्वभाव को प्रभावित करते हैं.

Read More Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बुध की उल्टी चाल, इन 4 राशियों को मिल सकते हैं करियर और धन के नए अवसर!

बुध
बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, शिक्षा, व्यापार और संचार से होता है. यह हमारी सोचने-समझने की क्षमता और बातचीत के तरीके को प्रभावित करता है. बुध के मजबूत होने से व्यक्ति चतुर और सफल व्यापारी बन सकता है.

Read More Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की पूजा में न करें ये गलतियां! जानें किन चीजों से परहेज करने की है मान्यता

राहु
राहु को छाया ग्रह कहा जाता है, जो अचानक बदलाव, भ्रम और लालसा को दर्शाता है. यह व्यक्ति को भौतिक सफलता की ओर ले जाता है, लेकिन कभी-कभी गलत रास्तों पर भी डाल सकता है.

केतु
केतु भी एक छाया ग्रह है, जो वैराग्य, आध्यात्म और आत्मचिंतन से जुड़ा है. यह व्यक्ति को भौतिक दुनिया से हटाकर आध्यात्मिक मार्ग पर ले जाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज