Khappar Yog 2026: 1 मई से लगने जा रहा है खप्पर योग, इन 4 राशि वालों के जीवन में लाएगा भूचाल!

Khappar Yog 2026: 1 मई से लगने जा रहा है खप्पर योग, इन 4 राशि वालों के जीवन में लाएगा भूचाल!

What is Khappar Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई 2026 की शुरुआत कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है. 1 मई से खप्पर योग बनने जा रहा है, जो 29 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा. यह योग विशेष रूप से मिथुन, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल ला सकता है. इस दौरान जहां पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है, वहीं नौकरी, करियर और आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

क्या होता है खप्पर योग और कैसे बनता है?
खप्पर योग मुख्य रूप से ग्रहों की अशुभ युति और दृष्टि के कारण बनता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, खप्पर योग का निर्माण तब होता है जब मंगल, शनि और राहु-केतु जैसे क्रूर ग्रह एक विशेष स्थिति में आकर एक-दूसरे पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं. विशेष रूप से जब मंगल और शनि का अशुभ संबंध बनता है या जब एक ही राशि में कई पाप ग्रह जमा हो जाते हैं, तब खप्पर योग का निर्माण होता है.ये योग अक्सर विनाश, मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का संकेत देता है.

इन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर!

Read More Vastu Tips for Money: पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं? इन वास्तु मान्यताओं पर भी डालें एक नजर

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को इस दौरान पारिवारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है. नौकरी में अस्थिरता और कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ने के संकेत हैं.

Read More Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेशोत्सव, जानें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय मानसिक तनाव और आर्थिक चुनौतियां ला सकता है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और योजनाएं अधूरी रह सकती हैं. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी होगा.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को करियर में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में विवाद या वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है. परिवार में तनाव और रिश्तों में दूरी आ सकती है. साथ ही आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है.

बचाव के लिए ज्योतिषीय उपाय

  • हनुमान चालीसा का पाठ: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, यह मंगल और शनि के दोष को कम करता है.
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप: मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए शिव आराधना करें.
  • दान-पुण्य: शनिवार के दिन काली उड़द या तिल का दान करना शुभ रहेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू