AAP को गुजरात में बड़ा झटका: किसान नेता सागर रबारी का इस्तीफा, संगठन की जमीनी पकड़ पर सवाल

 AAP को गुजरात में बड़ा झटका: किसान नेता सागर रबारी का इस्तीफा, संगठन की जमीनी पकड़ पर सवाल

नई दिल्ली: गुजरात में आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा के कई सांसदों के इस्तीफे के बाद अब गुजरात में पार्टी के प्रमुख किसान चेहरे सागर रबारी ने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष रहे रबारी का यह कदम ऐसे समय पर आया है, जब पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, रबारी पिछले कुछ समय से पार्टी की आंतरिक कार्यप्रणाली और किसानों से जुड़े मुद्दों पर रुख को लेकर असंतुष्ट थे। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया है। किसान आंदोलनों से जुड़े रहने के कारण उनकी पहचान जमीनी नेता के रूप में रही है, जिससे उनके जाने को संगठन के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।WhatsApp-Image-2026-04-27-at-15.28.04-1777284091095

रबारी ने पहले खेडुत अधिकार मंच के जरिए किसानों के अधिकारों के लिए कई आंदोलन किए थे और 2021 में पार्टी में शामिल हुए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात में उनका प्रभाव माना जाता है।

Read More NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप, रेत खदान और कैंटीन ठेका दिलाने के नाम पर रकम लेने की शिकायत

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस इस्तीफे का असर आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों पर पड़ सकता है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि रबारी आगे किस राजनीतिक दिशा में जाएंगे, लेकिन उनके इस कदम ने गुजरात की सियासत में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।

Read More दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे